खेत में हादसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Chhatarpur, MP

जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रनगुवा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय किसान हीरा लोधी की मौत हो गई।

वह खेत की जुताई कर रहा था, इसी दौरान ब्रेक दबाते समय पैर फिसल गया और ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में हीरा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हीरा लोधी गांव के ही दुर्गा अहिरवार के खेत में मजदूरी कर रहा था। खेत मालिक और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह जैसे ही ट्रैक्टर का ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहा था, उसका संतुलन बिगड़ गया और जानलेवा हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

अकेला कमाने वाला था, पीछे छूटे चार मासूम

मृतक हीरा लोधी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है—जिनकी उम्र क्रमश: 8, 5, 4 और 2 साल बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

मामले की जांच मातगुवां पुलिस कर रही है। हालांकि, थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खेत में हादसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Chhatarpur, MP

वह खेत की जुताई कर रहा था, इसी दौरान ब्रेक दबाते समय पैर फिसल गया और ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में हीरा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हीरा लोधी गांव के ही दुर्गा अहिरवार के खेत में मजदूरी कर रहा था। खेत मालिक और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह जैसे ही ट्रैक्टर का ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहा था, उसका संतुलन बिगड़ गया और जानलेवा हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

अकेला कमाने वाला था, पीछे छूटे चार मासूम

मृतक हीरा लोधी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है—जिनकी उम्र क्रमश: 8, 5, 4 और 2 साल बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

मामले की जांच मातगुवां पुलिस कर रही है। हालांकि, थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-a-farmer-raised-from-the-head-of/article-28645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.