मछली मारने के लिए बिछाए थे बिजली के तार, चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

Panna, MP

जिले के पवई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक मछली मारने के लिए नदी में करंट फैलाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह खुद बिजली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा पवई नगर के वार्ड नंबर-15 के पास स्थित मां काली पुल के नीचे हुआ।

मृतक की पहचान सोनू बर्मन पिता हक्कू बर्मन (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी था। घटना के वक्त वह नदी में मछली पकड़ने के उद्देश्य से बिजली के तार बिछा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब कुछ स्थानीय लोग स्नान के लिए नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक का शव बिजली के तारों से लिपटा हुआ पड़ा है। यह दृश्य देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किस स्रोत से लगाया गया था और घटना के समय मौके पर और कौन-कौन मौजूद था।

स्थानीय लोगों ने इस तरह से मछली मारने की खतरनाक प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

खबरें और भी हैं

मध्यप्रदेश में यूपी के भाजपा नेता से लूट: हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, हीरे की चेन लेकर फरार

टाप न्यूज

मध्यप्रदेश में यूपी के भाजपा नेता से लूट: हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, हीरे की चेन लेकर फरार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर हाईवे पर लूटपाट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर...
मध्य प्रदेश 
मध्यप्रदेश में यूपी के भाजपा नेता से लूट: हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, हीरे की चेन लेकर फरार

ताज इंडियन ग्रुप अपने परिचालन के पहले वर्ष में ही भारत के शीर्ष 4 जूस निर्यातकों में हुआ शामिल

मुंबई। भारतीय मूल के उद्यमियों द्वारा स्थापित पोलैंड स्थित FMCG कंपनी ताज इंडियन ग्रुप ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए...
देश विदेश 
ताज इंडियन ग्रुप अपने परिचालन के पहले वर्ष में ही भारत के शीर्ष 4 जूस निर्यातकों में हुआ शामिल

फिल्म ‘अव्यान’ का भव्य पोस्टर जारी, दो वर्षों की मेहनत के बाद नई सिनेमाई यात्रा का शुभारंभ

लंबे इंतजार और दो वर्षों की अथक परिश्रम के बाद, फीचर फिल्म ‘अव्यान’ का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया...
बालीवुड 
फिल्म ‘अव्यान’ का भव्य पोस्टर जारी, दो वर्षों की मेहनत के बाद नई सिनेमाई यात्रा का शुभारंभ

अवैध निर्माण पर उपयंत्री देवेश गढ़वाल की ढीली पकड़, रहवासी बोले– ये मिलीभगत नहीं तो क्या है?

राजधानी भोपाल में नगर निगम की निष्क्रियता और अधिकारियों की मिलीभगत का एक और खुला उदाहरण सामने आया है।
मध्य प्रदेश 
अवैध निर्माण पर उपयंत्री देवेश गढ़वाल की ढीली पकड़, रहवासी बोले– ये मिलीभगत नहीं तो क्या है?

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software