- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रेस्सी प्रयास के बावजूद सीआईएसएफ जवान की दर्दनाक मौत
रेस्सी प्रयास के बावजूद सीआईएसएफ जवान की दर्दनाक मौत
Chhindwara, MP
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की पहाड़ी इलाके में खाई में गिरने से मौत हो गई।
यह दुखद हादसा गुरुवार शाम तामिया-परासिया मार्ग पर हुआ, जब जवान टॉयलेट के लिए गाड़ी से उतरकर पहाड़ी की ओर गया और पैर फिसलने से करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
मृतक जवान की पहचान सुरेश कुमार मोहरिया (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे। वे फिलहाल छिंदवाड़ा जिले के परासिया में स्थित CISF यूनिट में पदस्थ थे।
दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही साथी जवानों ने डायल 100 पर संपर्क किया। इसके बाद परासिया पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। भारी बारिश और दुर्गम इलाके के बावजूद करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिसकर्मी रस्सियों की मदद से खाई में उतरे और सुरेश को ऊपर लाकर अस्पताल पहुंचाया।
रेस्क्यू में शामिल 108 एंबुलेंस के पायलट आनंद विश्वकर्मा और EMT आरती कराड़े ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोटें आने के कारण जवान की हालत बेहद नाज़ुक थी। परासिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CISF और स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही CISF की यूनिट और स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जवान निजी यात्रा के दौरान अपने साथियों के साथ तामिया और पातालकोट क्षेत्र की सैर पर गया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए