- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बालाघाट में सांप के काटने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर
बालाघाट में सांप के काटने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर
Balaghat, MP
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। कुल्पा गांव में रात के अंधेरे में अचानक एक करेत सांप ने पिता और उसके दो छोटे बच्चों को डस लिया।
इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय ईशांत और सात वर्षीय कुणाल की मौत हो गई, जबकि पिता दिनेश डहारे की हालत गंभीर बनी हुई है और वह गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
बताया गया कि बुधवार देर रात दिनेश अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाकर सो रहे थे। अचानक तीनों को उल्टी शुरू हो गई। परिजनों ने गांव के स्थानीय डॉक्टर को बुलाया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर तीनों को गोंदिया अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ईशांत की मौत हो गई, जबकि कुणाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों बच्चों की मौत का कारण सर्पदंश है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने घर के पास दिखे सांप को पकड़कर मार डाला।
पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों की हालत बेहद दयनीय है। खासकर बच्चों की मां बार-बार बेसुध होती दिखाई दे रही हैं। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे, जनपद सदस्य महेन्द्र पटले और मंडल अध्यक्ष योगेश कुर्राहे ने परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
पिता दिनेश डहारे ने दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। परिजनों के अनुसार, घर के बाहर बनी पीएम आवास योजना के तहत पक्की कमरों के अलावा एक कच्चा मकान भी था। परिवार एक ही पलंग पर सो रहा था। सांप ने पहले छोटे बेटे ईशांत को डसा, फिर बड़े बेटे कुणाल को और अंत में पिता दिनेश को काटा।
सरपंच सुनैना जतिन नगपुरे ने बताया कि यह करेत (कॉमन करेत) प्रजाति का सांप था, जिसे बाद में मार दिया गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस त्रासदी से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी लोग परिवार के साथ संवेदना प्रकट कर रहे हैं और सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए