- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रायसेन सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड...
रायसेन सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम
Raisen, MP
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायसेन जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय के पास सदालतपुर घाट पर हुआ, जहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मौके पर ही तोड़ दिया दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक रायसेन जिले के ग्राम मुड़ियाखेड़ा के निवासी थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवकों के जूते-चप्पल तक टूट गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शवों की पहचान आधार कार्ड से की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
फरार वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोग इस हादसे से बेहद आहत हैं और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के सख्त उपायों की मांग कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए