शहडोल में वैवाहिक कलह का दर्दनाक अंत: शादी के ढाई महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर गंभीर आरोप

Shehdol,M.P

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के कथित अवैध संबंध और धमकियों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक सौरभ तिवारी (26), मसीरा गांव के रहने वाले थे, जिनका विवाह 23 मई 2025 को पास के गांव चितराव निवासी श्रेया पांडेय से हुआ था।

परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन 10 दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी रातभर फोन पर किसी और से बात करती थी और पूछने पर झगड़ा करती। बाद में उसने खुद स्वीकार किया कि उसका किसी और से प्रेम संबंध है और 10 लाख रुपये की नकद व बैंक ट्रांसफर की मांग करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

सौरभ ने मौत से पहले माता-पिता को फोन कर अपनी व्यथा सुनाई थी। उनके मोबाइल से मिला एक कथित ऑडियो भी इसी ओर इशारा करता है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है, और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

रक्षाबंधन के दिन सौरभ की बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार करती रह गई, जबकि मां बेटे की तस्वीर देख रोती रही।

वहीं, पत्नी श्रेया ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसने यह भी कहा कि सौरभ शारीरिक रूप से कमजोर थे।

थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में वैवाहिक कलह का दर्दनाक अंत: शादी के ढाई महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर गंभीर आरोप

Shehdol,M.P

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के कथित अवैध संबंध और धमकियों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक सौरभ तिवारी (26), मसीरा गांव के रहने वाले थे, जिनका विवाह 23 मई 2025 को पास के गांव चितराव निवासी श्रेया पांडेय से हुआ था।

परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन 10 दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी रातभर फोन पर किसी और से बात करती थी और पूछने पर झगड़ा करती। बाद में उसने खुद स्वीकार किया कि उसका किसी और से प्रेम संबंध है और 10 लाख रुपये की नकद व बैंक ट्रांसफर की मांग करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

सौरभ ने मौत से पहले माता-पिता को फोन कर अपनी व्यथा सुनाई थी। उनके मोबाइल से मिला एक कथित ऑडियो भी इसी ओर इशारा करता है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है, और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

रक्षाबंधन के दिन सौरभ की बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार करती रह गई, जबकि मां बेटे की तस्वीर देख रोती रही।

वहीं, पत्नी श्रेया ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसने यह भी कहा कि सौरभ शारीरिक रूप से कमजोर थे।

थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-end-of-marital-discord-in-shahdol-two-and-a/article-30342

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.