इंदौर में दर्दनाक घटना: बुजुर्ग का शव घर में मिला, कुत्ते नोंचते रहे

Indore, MP

भिश्ती मोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार को एक खंडहरनुमा मकान से बुजुर्ग का अधखाया शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय विजेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई, जो घर में अकेले रहते थे।

पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है और सड़ चुका था। जब दरवाजा तोड़ा गया, तब मकान के अंदर कुत्ते शव के अंगों को नोंच रहे थे।

भतीजे ने खोला राज़

गुजराती कॉलेज के प्रोफेसर और मृतक के भतीजे अमिंद्र सिंह बैस मिलने पहुंचे थे। अंदर से ताला बंद और तेज बदबू आने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। तभी यह भयावह दृश्य सामने आया।

अकेलेपन में बीत रहा था जीवन

जानकारी के मुताबिक विजेंद्र सिंह ठाकुर रिटायरमेंट के बाद अकेले रह रहे थे। उनकी दो बार शादी हुई थी लेकिन दोनों से तलाक हो गया था। संतान न होने के कारण वह अकेले ही इस पुराने मकान में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

सांप के काटने की आशंका

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घर के बाहर कचरे और गंदगी के कारण अक्सर सांप घूमते रहते हैं। मौके पर भी एक सांप दिखाई दिया। आशंका है कि संभवतः सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत हुई हो। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत का असली कारण फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में दर्दनाक घटना: बुजुर्ग का शव घर में मिला, कुत्ते नोंचते रहे

Indore, MP

पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है और सड़ चुका था। जब दरवाजा तोड़ा गया, तब मकान के अंदर कुत्ते शव के अंगों को नोंच रहे थे।

भतीजे ने खोला राज़

गुजराती कॉलेज के प्रोफेसर और मृतक के भतीजे अमिंद्र सिंह बैस मिलने पहुंचे थे। अंदर से ताला बंद और तेज बदबू आने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। तभी यह भयावह दृश्य सामने आया।

अकेलेपन में बीत रहा था जीवन

जानकारी के मुताबिक विजेंद्र सिंह ठाकुर रिटायरमेंट के बाद अकेले रह रहे थे। उनकी दो बार शादी हुई थी लेकिन दोनों से तलाक हो गया था। संतान न होने के कारण वह अकेले ही इस पुराने मकान में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

सांप के काटने की आशंका

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घर के बाहर कचरे और गंदगी के कारण अक्सर सांप घूमते रहते हैं। मौके पर भी एक सांप दिखाई दिया। आशंका है कि संभवतः सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत हुई हो। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत का असली कारण फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-incident-in-indore-the-body-of-the-elderly-found/article-31857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.