नरसिंहपुर में नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक हत्या: जिला अस्पताल में चाकू से गला रेतकर मार डाला

Narsinghpur, MP

नरसिंहपुर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जिला अस्पताल परिसर में एक युवक ने 18 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। छात्रा प्रशिक्षण के लिए अस्पताल पहुंची थी। इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक युवक ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतका की पहचान संध्या चौधरी के रूप में हुई है, जो सांकल रोड स्थित पटेल वार्ड की निवासी थी। आरोपी की पहचान संजय कोष्ठी नामक युवक के रूप में हुई है, जिसे रात में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

परिजनों का आक्रोश: फांसी की मांग, चक्काजाम किया

हत्या की खबर मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे और आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपी को देख नहीं लेते, वे सड़क नहीं छोड़ेंगे। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने और उसके घर को गिराने की मांग की। रात करीब 7:30 बजे अधिकारियों की समझाइश और गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

पुलिस जांच में जुटी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी

एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि छात्रा की हत्या में शामिल आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रयास रहेगा कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि जल्द न्याय मिले। हत्या की वजह की जांच की जा रही है।

चश्मदीद की गवाही: “मुझे धमकाया और लड़की को मार डाला”

घटना के समय अस्पताल में मौजूद नर्सिंग ऑफिसर नलिन ने बताया, “युवक सीधे आया और कुर्सी पर बैठी लड़की को पीटने लगा। मैंने रोका तो मुझे भी धमकी दी। पलटते ही उसने चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गया।”

मां-बाप की इकलौती बेटी थी छात्रा

डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि संध्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता सब्जी विक्रेता हैं और मां गृहिणी। छात्रा अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।

सुरक्षा पर उठे सवाल, डॉक्टर और पुलिस पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जब हमला हो रहा था, तब इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने गेट बंद कर लिए। अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटाने की मांग की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नरसिंहपुर में नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक हत्या: जिला अस्पताल में चाकू से गला रेतकर मार डाला

Narsinghpur, MP

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतका की पहचान संध्या चौधरी के रूप में हुई है, जो सांकल रोड स्थित पटेल वार्ड की निवासी थी। आरोपी की पहचान संजय कोष्ठी नामक युवक के रूप में हुई है, जिसे रात में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

परिजनों का आक्रोश: फांसी की मांग, चक्काजाम किया

हत्या की खबर मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे और आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपी को देख नहीं लेते, वे सड़क नहीं छोड़ेंगे। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने और उसके घर को गिराने की मांग की। रात करीब 7:30 बजे अधिकारियों की समझाइश और गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

पुलिस जांच में जुटी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी

एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि छात्रा की हत्या में शामिल आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रयास रहेगा कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि जल्द न्याय मिले। हत्या की वजह की जांच की जा रही है।

चश्मदीद की गवाही: “मुझे धमकाया और लड़की को मार डाला”

घटना के समय अस्पताल में मौजूद नर्सिंग ऑफिसर नलिन ने बताया, “युवक सीधे आया और कुर्सी पर बैठी लड़की को पीटने लगा। मैंने रोका तो मुझे भी धमकी दी। पलटते ही उसने चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गया।”

मां-बाप की इकलौती बेटी थी छात्रा

डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि संध्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता सब्जी विक्रेता हैं और मां गृहिणी। छात्रा अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।

सुरक्षा पर उठे सवाल, डॉक्टर और पुलिस पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जब हमला हो रहा था, तब इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने गेट बंद कर लिए। अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटाने की मांग की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-murder-of-a-nursing-student-in-narsinghpur-strangled-to/article-25748

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.