- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आटा चक्की की बेल्ट में फंसी साड़ी का पल्लू, महिला के शरीर के हुए कई टुकड़े
आटा चक्की की बेल्ट में फंसी साड़ी का पल्लू, महिला के शरीर के हुए कई टुकड़े
Mauganj, MP
मऊगंज तहसील के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगरवार कुर्मियान गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई।
घर की आटा चक्की में काम कर रही महिला का साड़ी का पल्लू अचानक मशीन की तेज़ रफ्तार बेल्ट में फंस गया, जिससे उनका पूरा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया।
मृतका की पहचान राम रती (42) पत्नी रामनारायण पटेल के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ गांव में ही आटा चक्की और तेल मिल चलाती थीं। हादसा उस वक्त हुआ जब राम रती एक ग्राहक को तेल देने के लिए मशीन के पास पहुंचीं। इसी दौरान उनका पल्लू चक्की की बेल्ट में फंस गया।
1 मिनट से भी कम समय में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना महज चंद सेकंड में घट गई। 15 हार्सपावर की तेज रफ्तार मोटर के बेल्ट ने महिला को खींच लिया और उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोग जब तक मशीन बंद कर पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटनास्थल पर फैला खून, साड़ी बेल्ट में फंसी
घटनास्थल पर महिला की साड़ी का हिस्सा मशीन में फंसा मिला और चारों ओर खून फैला हुआ था। आसपास के लोग और परिजन चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोटली में बांधकर पहुंचाया अस्पताल
नईगढ़ी थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर के अलग-अलग हिस्सों को एकत्र कर कपड़े में बांधकर पोटली के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नईगढ़ी की मॉर्चुरी में भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए