चुनाव से पहले नया जिला बना था पांढुर्णा, बिना ऑफिस बैठ रहे थे कलेक्टर साहब, लोगों ने दान कर दी 3 करोड़ की जमीन

JAGRAN DESK

आमतौर पर देखा जाता है कि सामाजिक संगठन समाज के उत्थान के सरकार से मदद लेकर लोगों की मदद करते हैं लेकिन चुनाव के पहले गठित नए जिले पांढुर्ना में इसका ठीक उल्टा देखने मिला है. यहां एक समाज ने उल्टा सरकार को कलेक्टर कार्यालय बनाने के लिए जमीन दान में दी है, जो अपने आप में एक चर्चा का विषय बना हुआ है.

कलेक्ट्रेट के लिए जमीन दान क्यों?

दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुर्णा को नया जिला बना दिया गया था. आनन-फानन में कलेक्टर और SP की नियुक्ति भी की गई लेकिन इन विभागों के संचालन के लिए अलग से बिल्डिंग या दफ्तर नहीं थे. कलेक्टर मंडी के दफ्तर में अपने काम निपटाते थे, तो एसपी, SDOP के ऑफिस में काम कर रहे हैं. इसी तरह सभी दफ्तर के काम छिंदवाड़ा से ही संचालित हो रहे हैं. यही वजह है कि एक सामाजिक संगठन ने आगे आकर कलेक्ट्रेट के नाम पर 5 एकड़ जमीन दान कर दी.

लिंगायत समाज ने 5 एकड़ जमीन कर दी दान

शहर के सैकड़ों साल पुराने वीरशैव लिंगायत मठ और गणपति मठ संस्थान ने कलेक्टर कार्यालय के लिए मध्यप्रदेश शासन को 5 एकड़ जमीन दान दी है. इस जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है. वीरशैव लिंगायत समाज समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर अजय देव शर्मा को सहमति पत्र सौंपते हुए अनुरोध किया कि नवगठित जिले के विकास के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू किया जाए.

संस्थान के वीररूद्रमुनि शिवाचार्य ने 20 फरवरी को मध्यप्रदेश शासन के लिए प्रभारी तहसीलदार को 5 एकड़ भूमि का रजिस्टर्ड दानपत्र दिया था. वीरशैव लिंगायत समाज समिति सहित मठ से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शासन को नामांतरण व अन्य कार्रवाई के लिए सहमति भी दे दी है.

शहर के विकास के लिए किया दान

समाज के अध्यक्ष राजू जुनूनकर ने बताया, '' शहर के नजदीक सरकारी जमीन का अभाव था जिससे कलेक्टर कार्यालय बनाया जा सके. हमारे समाज ने जिले के विकास को ध्यान में रखते हुए 5 एकड़ जमीन दान में दी है जिससे जल्द से जल्द भवन का निर्माण हो और शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिल सके.''

जूना पांढुर्णा बनेगा जिले का केंद्र

मठ द्वारा दान दी गई जमीन अमरावती रोड पर शनि मंदिर के सामने सांई मंदिर से एक खेत पीछे है. इसके लिए मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर तक 40 फीट की सड़क भी प्रस्तावित की गई है. इस सड़क के अलावा जूना पांढुर्ना मार्ग और रेललाइन के किनारे से चंद्रभागा नदी वाले पुराने पांधननुमा मार्ग को भी विस्तारित कर संबंधित जमीन तक पहुंचा जा सकता है. लगभग साढ़े तीन सौ साल पहले पांढुर्ना शहर जूना पांढुर्ना में स्थित था. उस समय दानदाताओं ने मठ को कई जमीनें दान में दी थीं. वर्षों बाद मठ की इस जमीन से जनसुविधा के कार्य होने जा रहे हैं.

1600 साल पुराना है मठ का इतिहास

शारदा मार्केट में स्थित श्री वीरशैव लिंगायत मठ संस्थान उर्फ गणपति मठ का इतिहास लगभग 1600 साल पुराना है. मान्यता के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में पांढुर्ना शहर में ही यह एकमात्र गणपति मठ मौजूद है. इस मठ में करीब 975 सालों से भगवान श्रीगणेश की स्थापना कर गणेशोत्सव मनाने के प्रमाण भी मौजूद हैं. यह गणपति मठ पांढुर्ना क्षेत्र की आस्था व भक्ति का प्रतीक है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चुनाव से पहले नया जिला बना था पांढुर्णा, बिना ऑफिस बैठ रहे थे कलेक्टर साहब, लोगों ने दान कर दी 3 करोड़ की जमीन

JAGRAN DESK

आमतौर पर देखा जाता है कि सामाजिक संगठन समाज के उत्थान के सरकार से मदद लेकर लोगों की मदद करते हैं लेकिन चुनाव के पहले गठित नए जिले पांढुर्ना में इसका ठीक उल्टा देखने मिला है. यहां एक समाज ने उल्टा सरकार को कलेक्टर कार्यालय बनाने के लिए जमीन दान में दी है, जो अपने आप में एक चर्चा का विषय बना हुआ है.

कलेक्ट्रेट के लिए जमीन दान क्यों?

दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुर्णा को नया जिला बना दिया गया था. आनन-फानन में कलेक्टर और SP की नियुक्ति भी की गई लेकिन इन विभागों के संचालन के लिए अलग से बिल्डिंग या दफ्तर नहीं थे. कलेक्टर मंडी के दफ्तर में अपने काम निपटाते थे, तो एसपी, SDOP के ऑफिस में काम कर रहे हैं. इसी तरह सभी दफ्तर के काम छिंदवाड़ा से ही संचालित हो रहे हैं. यही वजह है कि एक सामाजिक संगठन ने आगे आकर कलेक्ट्रेट के नाम पर 5 एकड़ जमीन दान कर दी.

लिंगायत समाज ने 5 एकड़ जमीन कर दी दान

शहर के सैकड़ों साल पुराने वीरशैव लिंगायत मठ और गणपति मठ संस्थान ने कलेक्टर कार्यालय के लिए मध्यप्रदेश शासन को 5 एकड़ जमीन दान दी है. इस जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है. वीरशैव लिंगायत समाज समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर अजय देव शर्मा को सहमति पत्र सौंपते हुए अनुरोध किया कि नवगठित जिले के विकास के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू किया जाए.

संस्थान के वीररूद्रमुनि शिवाचार्य ने 20 फरवरी को मध्यप्रदेश शासन के लिए प्रभारी तहसीलदार को 5 एकड़ भूमि का रजिस्टर्ड दानपत्र दिया था. वीरशैव लिंगायत समाज समिति सहित मठ से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शासन को नामांतरण व अन्य कार्रवाई के लिए सहमति भी दे दी है.

शहर के विकास के लिए किया दान

समाज के अध्यक्ष राजू जुनूनकर ने बताया, '' शहर के नजदीक सरकारी जमीन का अभाव था जिससे कलेक्टर कार्यालय बनाया जा सके. हमारे समाज ने जिले के विकास को ध्यान में रखते हुए 5 एकड़ जमीन दान में दी है जिससे जल्द से जल्द भवन का निर्माण हो और शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिल सके.''

जूना पांढुर्णा बनेगा जिले का केंद्र

मठ द्वारा दान दी गई जमीन अमरावती रोड पर शनि मंदिर के सामने सांई मंदिर से एक खेत पीछे है. इसके लिए मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर तक 40 फीट की सड़क भी प्रस्तावित की गई है. इस सड़क के अलावा जूना पांढुर्ना मार्ग और रेललाइन के किनारे से चंद्रभागा नदी वाले पुराने पांधननुमा मार्ग को भी विस्तारित कर संबंधित जमीन तक पहुंचा जा सकता है. लगभग साढ़े तीन सौ साल पहले पांढुर्ना शहर जूना पांढुर्ना में स्थित था. उस समय दानदाताओं ने मठ को कई जमीनें दान में दी थीं. वर्षों बाद मठ की इस जमीन से जनसुविधा के कार्य होने जा रहे हैं.

1600 साल पुराना है मठ का इतिहास

शारदा मार्केट में स्थित श्री वीरशैव लिंगायत मठ संस्थान उर्फ गणपति मठ का इतिहास लगभग 1600 साल पुराना है. मान्यता के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में पांढुर्ना शहर में ही यह एकमात्र गणपति मठ मौजूद है. इस मठ में करीब 975 सालों से भगवान श्रीगणेश की स्थापना कर गणेशोत्सव मनाने के प्रमाण भी मौजूद हैं. यह गणपति मठ पांढुर्ना क्षेत्र की आस्था व भक्ति का प्रतीक है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pandhurna-had-become-a-new-district-before-the-election/article-13754

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.