- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुरुपूर्णिमा पर बागेश्वर धाम न आएं: भारी बारिश और भीड़ को देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रद्...
गुरुपूर्णिमा पर बागेश्वर धाम न आएं: भारी बारिश और भीड़ को देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रद्धालुओं से अपील
Chhatarpur, MP
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश और भीड़भाड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनती जा रही है।
बीते कुछ दिनों में धाम में हुए हादसों को देखते हुए धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुपूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं से धाम न आने की अपील की है।
फेसबुक पर जारी की अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार सुबह अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से कहा—
“गुरुपूर्णिमा के पहले ही धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आप सभी भक्तों से अनुरोध है कि गुरुपूर्णिमा के दिन घर से ही पूजा करें और धाम पर आने की योजना आगे या पीछे के दिनों में रखें।”
पिछले दिनों हुए हादसे बढ़ा रहे चिंता
धाम में भीड़ और मौसम को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि पिछले सप्ताह एक टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी, और मंगलवार को गढ़ा गांव में दीवार गिरने से उत्तरप्रदेश से आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
बागेश्वर धाम क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कीचड़, जलभराव और यातायात अवरोध जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमों को तैनात किया है, लेकिन भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती बन गया है।
श्रद्धालुओं से अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि गुरुपूर्णिमा एक आस्था का पर्व है, जिसे श्रद्धालु अपने घर में भी पूरे विधि-विधान से मना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है, इसलिए मौसम सामान्य होने पर ही धाम आने का निर्णय लें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए