चीन के खतरनाक वायरस HMPV से एमपी में दहशत, मोहन सरकार ने जारी किया अलर्ट

BHOPAL, MP

भारत में HMPV संक्रमित मरीज मिलने के बाद मध्यप्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है. डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए.

विश्व में कोरोना महामारी के बाद एक और महामारी तेजी से फैल रही है. इसकी शुरुआत भी कोरोना की तरह चीन से हुई है. बता दें कि, चीन में HMPV यानि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) तेजी से फैल रहा है. परिणामस्वरूप, चीन में अस्पतालों में भीड़भाड़ है और कब्रिस्तानों में जगह की कमी हो रही है. HMPV वायरस अब एक देश से दूसरे देश तक फैलना शुरू हो गया है. हालांकि ये वायरस कितना खतरनाक है, इस पर अभी रिसर्च जारी है.

लेकिन इस बीच भारत में भी HMPV के मरीज मिलना शुरु हो गए हैं. जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार भी एक्शन मोड पर आ गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

    कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के बाद एमपी भी अलर्ट
    स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी ने बताया कि, ''HMPV वायरस को लेकर कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को HMPV वायरस की स्थिति पर गहन निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मेडिकल कालेजों में पे-प्रोटेक्शन से संबंधित प्रस्ताव को तैयार कर कैबिनेट अनुमोदन के लिए शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा है. स्वास्थ मंत्री ने कहा है कि, ''एचएमपीवी वायरस की मौजूदा स्थिति पर विशेष ध्यान रखना होगा.''

    भारत में अब तक 3 मरीज मिले
    भारत में अब तक 3 लोग HMPV वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसमें बेंगलुरु में आठ महीने के एक लड़के और तीन महीने की एक लड़की शामिल है. जिनमें HMPV के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों बच्चों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है. वहीं, अहमदाबाद में दो महीने के बच्चे में HMPV वायरस का पता चला है, जो राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है. फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है.

    कोविड से कम खतरनाक है HMPV
    भोपाल में हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने कहा कि, ''यह वायरस कोविड-19 की तरह जानलेवा या घातक नहीं है. हां, ये जरूर है कि कुछ व्यक्तियों में फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है.'' आईसीएमआर ने कहा, ''इस बात पर जोर दिया जाता है कि HMPV पहले से ही भारत सहित विश्व स्तर पर प्रचलन में है और एचएमपीवी से जुड़ी श्वासन संबंधी बीमारियों के मामले विभिन्न देशों में रिपोर्ट किए गए हैं.''

    ये हैं एचएमपीवी वायरस के लक्षण
    बता दें कि, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक ऐसा वायरस है, जिसके लक्षण काफी हद तक सामान्य सर्दी-जुकाम के समान होते हैं. सामान्य मामलों में, यह खांसी या गले में घरघराहट, नाक बहने या गले में खराश का कारण बनता है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों में, एचएमपीवी का संक्रमण गंभीर हो सकता है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

    चीन के खतरनाक वायरस HMPV से एमपी में दहशत, मोहन सरकार ने जारी किया अलर्ट

    BHOPAL, MP

    विश्व में कोरोना महामारी के बाद एक और महामारी तेजी से फैल रही है. इसकी शुरुआत भी कोरोना की तरह चीन से हुई है. बता दें कि, चीन में HMPV यानि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) तेजी से फैल रहा है. परिणामस्वरूप, चीन में अस्पतालों में भीड़भाड़ है और कब्रिस्तानों में जगह की कमी हो रही है. HMPV वायरस अब एक देश से दूसरे देश तक फैलना शुरू हो गया है. हालांकि ये वायरस कितना खतरनाक है, इस पर अभी रिसर्च जारी है.

    लेकिन इस बीच भारत में भी HMPV के मरीज मिलना शुरु हो गए हैं. जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार भी एक्शन मोड पर आ गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

      कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के बाद एमपी भी अलर्ट
      स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी ने बताया कि, ''HMPV वायरस को लेकर कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को HMPV वायरस की स्थिति पर गहन निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मेडिकल कालेजों में पे-प्रोटेक्शन से संबंधित प्रस्ताव को तैयार कर कैबिनेट अनुमोदन के लिए शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा है. स्वास्थ मंत्री ने कहा है कि, ''एचएमपीवी वायरस की मौजूदा स्थिति पर विशेष ध्यान रखना होगा.''

      भारत में अब तक 3 मरीज मिले
      भारत में अब तक 3 लोग HMPV वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसमें बेंगलुरु में आठ महीने के एक लड़के और तीन महीने की एक लड़की शामिल है. जिनमें HMPV के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों बच्चों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है. वहीं, अहमदाबाद में दो महीने के बच्चे में HMPV वायरस का पता चला है, जो राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है. फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है.

      कोविड से कम खतरनाक है HMPV
      भोपाल में हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने कहा कि, ''यह वायरस कोविड-19 की तरह जानलेवा या घातक नहीं है. हां, ये जरूर है कि कुछ व्यक्तियों में फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है.'' आईसीएमआर ने कहा, ''इस बात पर जोर दिया जाता है कि HMPV पहले से ही भारत सहित विश्व स्तर पर प्रचलन में है और एचएमपीवी से जुड़ी श्वासन संबंधी बीमारियों के मामले विभिन्न देशों में रिपोर्ट किए गए हैं.''

      ये हैं एचएमपीवी वायरस के लक्षण
      बता दें कि, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक ऐसा वायरस है, जिसके लक्षण काफी हद तक सामान्य सर्दी-जुकाम के समान होते हैं. सामान्य मामलों में, यह खांसी या गले में घरघराहट, नाक बहने या गले में खराश का कारण बनता है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों में, एचएमपीवी का संक्रमण गंभीर हो सकता है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/panic-in-mp-due-to-chinas-dangerous-virus-hmpv-mohan/article-7146

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.