पापा, मोहित और उसकी मां को मत छोड़ना... और 11वीं की छात्रा ने खा लिया जहर

Sidhi, MP

छेड़छाड़ से परेशान 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर खा लिया है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की रहने वाली 11वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया है. जिसकी इलाज के दौरान रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई. मौत के पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें एक लड़के और उसकी मां पर आरोप लगाया है. लिखा है कि मेरी मौत का कारण मोहित और उसकी मां है. छात्रा सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

ये है मामला

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता जब कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे,लौटने पर पता चला कि लड़की ने जहर खा लिया है.वह लड़की को पहले चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया. संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करके लड़की का उपचार किया जा रहा था, जहां लड़की की मौत हो गई. उसकी मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. उनका कहना था कि हमारे पास लड़की का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी है. 

मृतका के पिता ने बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता था, जिसकी शिकायत पूर्व में भी उसने थाने में की थी. लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई  नहीं की.

आरोप है कि लड़के का परिवार गांव के दबंग परिवार होने के कारण युवती के पिता पर दबाव बनाकर  समझौता कर दिया गया था, लेकिन लड़का अपनी आदत से बाज नहीं आया, वह लगातार लड़की को परेशान करता रहा. लड़के की मां भी लड़की के साथ गाली गलौच करती थी.

मृतका के पिता का कहना है कि 21 फरवरी को वो प्रयागराज महाकुंभ गए हुए थे. इस दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की गई और शिकायत करने पर उसकी मां ने बेटी के साथ अभद्रता की. जिसके कारण उनकी बेटी ने जहर खा लिया. 

गंभीर अवस्था में छात्रा को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मरने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने बार-बार लिखा है कि पापा मोहित को और उसकी मां को नहीं छोड़ना. रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लड़की का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पापा, मोहित और उसकी मां को मत छोड़ना... और 11वीं की छात्रा ने खा लिया जहर

Sidhi, MP

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की रहने वाली 11वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया है. जिसकी इलाज के दौरान रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई. मौत के पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें एक लड़के और उसकी मां पर आरोप लगाया है. लिखा है कि मेरी मौत का कारण मोहित और उसकी मां है. छात्रा सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

ये है मामला

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता जब कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे,लौटने पर पता चला कि लड़की ने जहर खा लिया है.वह लड़की को पहले चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया. संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करके लड़की का उपचार किया जा रहा था, जहां लड़की की मौत हो गई. उसकी मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. उनका कहना था कि हमारे पास लड़की का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी है. 

मृतका के पिता ने बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता था, जिसकी शिकायत पूर्व में भी उसने थाने में की थी. लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई  नहीं की.

आरोप है कि लड़के का परिवार गांव के दबंग परिवार होने के कारण युवती के पिता पर दबाव बनाकर  समझौता कर दिया गया था, लेकिन लड़का अपनी आदत से बाज नहीं आया, वह लगातार लड़की को परेशान करता रहा. लड़के की मां भी लड़की के साथ गाली गलौच करती थी.

मृतका के पिता का कहना है कि 21 फरवरी को वो प्रयागराज महाकुंभ गए हुए थे. इस दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की गई और शिकायत करने पर उसकी मां ने बेटी के साथ अभद्रता की. जिसके कारण उनकी बेटी ने जहर खा लिया. 

गंभीर अवस्था में छात्रा को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मरने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने बार-बार लिखा है कि पापा मोहित को और उसकी मां को नहीं छोड़ना. रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लड़की का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/papa-mohit-and-her-mother-do-not-leave-and-11th/article-12211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.