- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भूत-प्रेतों के साथ होली खेल रहे थे महाकाल, सखियों के साथ गुलाल लेकर आ गईं पार्वती
भूत-प्रेतों के साथ होली खेल रहे थे महाकाल, सखियों के साथ गुलाल लेकर आ गईं पार्वती
Ujjain, MP
उज्जैन में बाबा महाकाल भी होली के रंगों से सराबोर हैं. भगवान शिव ने पार्वती के साथ जमकर होली खेली.
उज्जैन में हर त्योहार की शुरुआत बाबा महाकाल से होती है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीते कुछ वर्षों से होली भी सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती के साथ मनाई जाने लगी है. इस खास आयोजन में शिव के गण, भूत-प्रेत और पिशाच भी शामिल होते हैं. यह अनोखी होली भक्तों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र बन जाती है. इस होली का आनंद लेने के लिए शहर से लोग श्रद्धाभाव से आते हैं.
शिव भक्तों ने मनाई भूतों के संग होली
गुरुवार दोपहर में नृसिंह घाट पर भक्तों ने ‘शिव होली खेले मसाने में’ आयोजन किया. इस दौरान भगवान शिव, माता पार्वती और उनके गणों का रूप धरे श्रद्धालु गुलाल उड़ाकर झूमते-गाते नजर आए. भूत-प्रेतों के साथ इस अलौकिक होली में भक्तों ने रंगों की बौछार की और नृत्य करते हुए उत्सव मनाया. बता दें कि महाकाल मंदिर परिसर में हर साल होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन के साथ उत्सव की शुरुआत होती है. हालांकि, बीते कुछ वर्षों से शयन आरती समिति द्वारा भगवान शिव और उनके गणों के साथ विशेष रूप से होली मनाने की परंपरा भी शुरू कर दी गई है. इस आयोजन में श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर भक्ति रस में डूब जाते हैं.

अनोखी परंपरा, भक्तों में उत्साह चरम पर
भगवान शिव व पार्वती की होली देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नृसिंह घाट पहुंचे. आयोजन समिति के अनुसार, यह परंपरा शिव की अनोखी लीलाओं का हिस्सा है, जिसमें वे अपने गणों के साथ नृत्य और उत्सव मनाते हैं. भक्तों का कहना है कि यह आयोजन महाकाल की नगरी में शिव भक्ति का अलग ही अनुभव कराता है. शिव नगरी उज्जैन में इस अनूठी होली के साथ ही रंगों के त्योहार की शुरुआत हो गई है. भक्तों ने बाबा महाकाल से सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की. अब सभी श्रद्धालु धुलेंडी के दिन महाकाल मंदिर में होने वाले भव्य होली उत्सव की तैयारी कर रहे हैं.

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए