उज्जैन दर्शन कर निकले यात्री भीषण सड़क हादसे का शिकार, कोहरे में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस

Ujjain, MP

महाकालेश्वर दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रही यात्रियों से भरी बस के उड़े परखच्चे. 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस घटना में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वहीं, 12 को गंभीर चोटें आई हैं. घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे नांगल राजावतान थाना क्षेत्र (राजस्थान) की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

घने कोहरे के कारण हादसा

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे थे. इस दौरान गुरुवार अल सुबह करीब साढ़े 5 बजे घने कोहरे के कारण बस ट्राले से टकरा गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी.

बस चालक से की जा रही पूछताछ

नांगल राजावतान थाना पुलिस के मुताबिक अल सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी. ऐसे में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है. यात्रियों के मुताबिक कोहरा होने के बाद भी बस की रफ्तार ज्यादा थी. पुलिस हादसे को लेकर बस चालक से पूछताछ कर रही है.

सामने चल रहा था ट्राला

नांगल राजावतान थाना प्रभारी हुसैन अली ने बताया, '' एक्सप्रेसवे से स्लीपर कोच उज्जैन दर्शन के बाद दिल्ली लौट रही थी. तेज रफ्तार में बस सामने चल रहे ट्राले से टकरा गई. संभवत: कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से यह हादसा हुआ है. इससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सामने बैठे 20 यात्री घायल हो गए हैं.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन दर्शन कर निकले यात्री भीषण सड़क हादसे का शिकार, कोहरे में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस

Ujjain, MP

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस घटना में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वहीं, 12 को गंभीर चोटें आई हैं. घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे नांगल राजावतान थाना क्षेत्र (राजस्थान) की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

घने कोहरे के कारण हादसा

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे थे. इस दौरान गुरुवार अल सुबह करीब साढ़े 5 बजे घने कोहरे के कारण बस ट्राले से टकरा गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी.

बस चालक से की जा रही पूछताछ

नांगल राजावतान थाना पुलिस के मुताबिक अल सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी. ऐसे में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है. यात्रियों के मुताबिक कोहरा होने के बाद भी बस की रफ्तार ज्यादा थी. पुलिस हादसे को लेकर बस चालक से पूछताछ कर रही है.

सामने चल रहा था ट्राला

नांगल राजावतान थाना प्रभारी हुसैन अली ने बताया, '' एक्सप्रेसवे से स्लीपर कोच उज्जैन दर्शन के बाद दिल्ली लौट रही थी. तेज रफ्तार में बस सामने चल रहे ट्राले से टकरा गई. संभवत: कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से यह हादसा हुआ है. इससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सामने बैठे 20 यात्री घायल हो गए हैं.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/passengers-on-their-way-to-visit-ujjain-become-victims-of/article-6819

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.