- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खंडवा में पथ अधिकार यात्रा: खराब सड़कों के खिलाफ जनता का विरोध, 6 हजार लोग 45 किमी तक पैदल और वाहनों...
खंडवा में पथ अधिकार यात्रा: खराब सड़कों के खिलाफ जनता का विरोध, 6 हजार लोग 45 किमी तक पैदल और वाहनों से चले
Khandwa, MP
खंडवा जिले में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े स्टेट हाईवे के खिलाफ रविवार को एक भव्य पथ अधिकार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा संत सिंगाजी समाधिस्थल से शुरू होकर खंडवा कलेक्ट्रेट तक पहुँची।
करीब 400 गांवों के लोग शामिल हुए इस आंदोलन में लगभग 6 हजार लोग भागीदार बने।
यात्रा की शुरुआत पूजन-अर्चन के साथ हुई और इसमें सामाजिक संगठनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। लोग अपने-अपने ट्रैक्टर, बाइक और अन्य निजी वाहनों से यात्रा में शामिल हुए। दोपहर के भोजन के बाद लगभग 10 किमी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया, जिससे यह आंदोलन और भी प्रभावशाली बन गया।
करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर भी इस पथ अधिकार यात्रा में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि खंडवा-मूंदी रोड और खंडवा-पंधाना मार्ग की बदहाल सड़कों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग बेहाल हैं। इस पथ अधिकार यात्रा के जरिए सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर सड़कों के निर्माण की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
यात्रा में जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।
जानकारी मिली है कि विश्व बैंक परियोजना के तहत इस सड़क निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन दो साल से फाइल अटकी हुई है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते यह सड़क बदतर हालात में पहुंच चुकी है।
जनता ने साफ शब्दों में कहा कि अब और इंतजार नहीं किया जाएगा, जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए