- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शाजापुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ और चल समारोह से गूंजी देशभक्ति: सरदार पटेल जयंती पर अधिकारियों ने दिलाई
शाजापुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ और चल समारोह से गूंजी देशभक्ति: सरदार पटेल जयंती पर अधिकारियों ने दिलाई एकता की शपथ
Shajapur,MP
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शाजापुर जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, वहीं पाटीदार समाज द्वारा दोपहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति के गीतों और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से शहर गूंज उठा।
पाटीदार समाज का चल समारोह निकला
शुक्रवार दोपहर 12 बजे पाटीदार छात्रावास, लालघाटी थाना के सामने से चल समारोह की शुरुआत हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों — शहरी हाईवे, बस स्टैंड, मगरिया चौराहा, सोमवारिया बाजार, छोटा चौक, बड़ा चौक और नई सड़क पुलिस लाइन रोड से होते हुए वापस पाटीदार छात्रावास पर समाप्त हुई।
चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समाज की युवतियों ने लाठी-दंड और पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
सुबह ‘रन फॉर यूनिटी’ से शुरू हुआ दिन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सुबह 8:30 बजे ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से किया गया। यह दौड़ फव्वारा चौराहा, बस स्टैंड परिसर और एबी रोड से होती हुई स्टेडियम ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एकता और अखंडता की शपथ
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। जिलेभर में इस अवसर पर मार्च पास्ट, जनजागरण कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।
इन आयोजनों का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश देना था।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए