पटवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, लोकायुक्त की टीम ने दबोचा

Satna, MP

सतना जिले के नागौद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को पटवारी अमर सिंह कुशवाहा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पटवारी पर जमीन के बटांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था।

शिकायतकर्ता आदेश प्रताप सिंह, निवासी ग्राम दुबहियां, ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में लिखित शिकायत देकर बताया कि शहपुर हल्के में पदस्थ पटवारी अमर सिंह ने भूमि संबंधी दस्तावेज़ी कार्रवाई के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी पहले ही 2500 रुपये ले चुका था।

इस पुष्टि के बाद लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार और ट्रैप प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम गठित की गई। गुरुवार को आदेश प्रताप ने पटवारी को शेष 5 हजार रुपये दिए, तभी लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

जनपद कार्यालय नागौद के सामने हुए इस ट्रैप ऑपरेशन में आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पटवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, लोकायुक्त की टीम ने दबोचा

Satna, MP

आरोपी पटवारी पर जमीन के बटांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था।

शिकायतकर्ता आदेश प्रताप सिंह, निवासी ग्राम दुबहियां, ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में लिखित शिकायत देकर बताया कि शहपुर हल्के में पदस्थ पटवारी अमर सिंह ने भूमि संबंधी दस्तावेज़ी कार्रवाई के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी पहले ही 2500 रुपये ले चुका था।

इस पुष्टि के बाद लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार और ट्रैप प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम गठित की गई। गुरुवार को आदेश प्रताप ने पटवारी को शेष 5 हजार रुपये दिए, तभी लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

जनपद कार्यालय नागौद के सामने हुए इस ट्रैप ऑपरेशन में आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/patwari-caught-the-lokayuktas-team-caught-taking-bribe/article-28683

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.