1 लाख की रिश्वत लेते रंग हाथ पकड़ाया पटवारी

Pithampur, MP

पीथमपुर के पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोप था कि प्रशांत ने भूमि विवाद में निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिकायत दर्ज होने पर विशेष योजना के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया।

इंदौर के पीथमपुर में एक पटवारी को ईओडब्ल्यू ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी का नाम प्रशांत त्रिपाठी है। यह घटना 21 फरवरी 2025 की शिकायत के बाद हुई। शिकायतकर्ता देवेंद्र और कैलाश नरवरिया ने अपनी मां और मामा की जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। पटवारी पहले ही एक लाख रुपये ले चुका था और दूसरी किस्त लेते हुए पकड़ा गया।

पीथमपुर में तैनात पटवारी प्रशांत त्रिपाठी के रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार होने से सनसनी फैल गई है। ईओडब्ल्यू इंदौर की टीम ने उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह दूसरी बार है जब उसने इसी मामले में रिश्वत ली है। पहले भी वह एक लाख रुपये ले चुका था। इस प्रकार कुल मिलाकर उसने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जमीन विवाद का मामला

मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। बाणगंगा इंदौर के रहने वाले देवेंद्र और कैलाश नरवरिया की मां और मामा के बीच जमीन का बंटवारा नहीं हो पा रहा था। इस मामले में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट बनाने के लिए पटवारी प्रशांत त्रिपाठी ने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ताओं ने 21 फरवरी 2025 को ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई।

रिश्वतखोर पटवारी ऐसे पकड़ाया

ईओडब्ल्यू ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी। एक विशेष टीम बनाई गई और पटवारी की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पटवारी पहले ही एक लाख रुपये ले चुका था और बाकी रकम के लिए दबाव बना रहा था। दूसरी किस्त के एक लाख रुपये लेते समय ईओडब्ल्यू ने उसे पीथमपुर के हाउसिंग चौराहे पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास से धर दबोचा। ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाकर पटवारी को पकड़ा। शिकायतकर्ता ने पटवारी को पैसे दिए और तुरंत ईओडब्ल्यू टीम को इशारा किया। टीम पहले से ही तैयार थी और उसने पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एक डीएसपी स्तर के अधिकारी ने किया। टीम में चार इंस्पेक्टर और आठ अन्य सदस्य शामिल थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

1 लाख की रिश्वत लेते रंग हाथ पकड़ाया पटवारी

Pithampur, MP

इंदौर के पीथमपुर में एक पटवारी को ईओडब्ल्यू ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी का नाम प्रशांत त्रिपाठी है। यह घटना 21 फरवरी 2025 की शिकायत के बाद हुई। शिकायतकर्ता देवेंद्र और कैलाश नरवरिया ने अपनी मां और मामा की जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। पटवारी पहले ही एक लाख रुपये ले चुका था और दूसरी किस्त लेते हुए पकड़ा गया।

पीथमपुर में तैनात पटवारी प्रशांत त्रिपाठी के रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार होने से सनसनी फैल गई है। ईओडब्ल्यू इंदौर की टीम ने उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह दूसरी बार है जब उसने इसी मामले में रिश्वत ली है। पहले भी वह एक लाख रुपये ले चुका था। इस प्रकार कुल मिलाकर उसने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जमीन विवाद का मामला

मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। बाणगंगा इंदौर के रहने वाले देवेंद्र और कैलाश नरवरिया की मां और मामा के बीच जमीन का बंटवारा नहीं हो पा रहा था। इस मामले में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट बनाने के लिए पटवारी प्रशांत त्रिपाठी ने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ताओं ने 21 फरवरी 2025 को ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई।

रिश्वतखोर पटवारी ऐसे पकड़ाया

ईओडब्ल्यू ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी। एक विशेष टीम बनाई गई और पटवारी की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पटवारी पहले ही एक लाख रुपये ले चुका था और बाकी रकम के लिए दबाव बना रहा था। दूसरी किस्त के एक लाख रुपये लेते समय ईओडब्ल्यू ने उसे पीथमपुर के हाउसिंग चौराहे पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास से धर दबोचा। ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाकर पटवारी को पकड़ा। शिकायतकर्ता ने पटवारी को पैसे दिए और तुरंत ईओडब्ल्यू टीम को इशारा किया। टीम पहले से ही तैयार थी और उसने पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एक डीएसपी स्तर के अधिकारी ने किया। टीम में चार इंस्पेक्टर और आठ अन्य सदस्य शामिल थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/patwari-grabbed-color-hand-taking-bribe-of-1-lakh/article-11346

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.