पटवारी ने जिंदा शख्स को मृत बनाकर बेच दी थी जमीन, गिरफ्तारी पर पुलिस और पटवानी संघ आमने-सामने

JABALPUR, MP

जबलपुर में एक पटवारी की गिरफ्तारी के विरोध में पटवारी संघ हड़ताल पर है. पटवारी पर एक शख्स को मृत बताकर उसकी 14 एकड़ जमीन दूसरे लोगों के नाम करने का आरोप है.

जबलपुर में एक जमीन के फर्जीवाड़े के आरोप में चारगांव पुलिस ने एक पटवारी को तहसील ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. पटवारी पर आरोप है कि उसने एक शख्स को मृत बताकर उसकी 14 एकड़ जमीन गांव के चार लोगों को बांट दी. इस मामले में पुलिस ने जांच करके आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके विरोध में पटवारी ने हड़ताल कर दी है. जबलपुर में पुलिस और पटवारी आमने-सामने आ गए हैं. कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

चारगांव ब्लॉक के बेनी सिंह पिपरिया गांव की घटना

जबलपुर के चारगांव ब्लॉक के बेनी सिंह पिपरिया गांव में एक आदिवासी महिला शांतिबाई अपनी बेटी कृष्णा के साथ अपनी जमीन पर पहुंची. जब उन्होंने जमीन पर खेती करने की कोशिश की तो मुख्तियार सिंह, रामप्रसाद और हाकम सिंह गौड़ सहित गांव के चार लोगों ने उन्हें रोका. उन्होंने कृष्णा से कहा यह जमीन आपके पिताजी(हल्के) हमारे नाम कर गए थे. उन्होंने मां-बेटी को जमीन से भगा दिया गया.

शांति बाई और कृष्णा बाई ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि हल्के की मृत्यु मई 2012 में हुई जबकि कागजातों में मृत्यु प्रमाण पत्र फरवरी 2012 का लगा हुआ है. इसी दस्तावेज के आधार पर तत्कालीन पटवारी राजेंद्र कुंजे ने हल्के की पत्नी की जगह अन्य लोगों को बांट दी. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और पटवारी राजेंद्र कुजे को चारगांव तहसील से गिरफ्तार कर लिया.

पटवारी संघ ने कहा, पटवारी की रिहाई तक जारी रहेगी हड़ताल

जैसे ही यह बात पटवारी संघ को पता लगी तो पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट में हड़ताल शुरू कर दी. उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पटवारी 3 दिन तक कलमबंद हड़ताल पर हैं. पटवारी के नेता राहिल नायक ने कहा "जब तक पटवारी राजेंद्र कुंजी को छोड़ा नहीं जाता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी."

इस बारे में जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने पटवारी की गिरफ्तारी पर कहा "पुलिस को सरकारी कर्मचारी को किसी मामले में आरोपी बनाने से पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करना चाहिए. इस मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पटवारी की कितनी गलती थी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पटवारी ने जिंदा शख्स को मृत बनाकर बेच दी थी जमीन, गिरफ्तारी पर पुलिस और पटवानी संघ आमने-सामने

JABALPUR, MP

जबलपुर में एक जमीन के फर्जीवाड़े के आरोप में चारगांव पुलिस ने एक पटवारी को तहसील ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. पटवारी पर आरोप है कि उसने एक शख्स को मृत बताकर उसकी 14 एकड़ जमीन गांव के चार लोगों को बांट दी. इस मामले में पुलिस ने जांच करके आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके विरोध में पटवारी ने हड़ताल कर दी है. जबलपुर में पुलिस और पटवारी आमने-सामने आ गए हैं. कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

चारगांव ब्लॉक के बेनी सिंह पिपरिया गांव की घटना

जबलपुर के चारगांव ब्लॉक के बेनी सिंह पिपरिया गांव में एक आदिवासी महिला शांतिबाई अपनी बेटी कृष्णा के साथ अपनी जमीन पर पहुंची. जब उन्होंने जमीन पर खेती करने की कोशिश की तो मुख्तियार सिंह, रामप्रसाद और हाकम सिंह गौड़ सहित गांव के चार लोगों ने उन्हें रोका. उन्होंने कृष्णा से कहा यह जमीन आपके पिताजी(हल्के) हमारे नाम कर गए थे. उन्होंने मां-बेटी को जमीन से भगा दिया गया.

शांति बाई और कृष्णा बाई ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि हल्के की मृत्यु मई 2012 में हुई जबकि कागजातों में मृत्यु प्रमाण पत्र फरवरी 2012 का लगा हुआ है. इसी दस्तावेज के आधार पर तत्कालीन पटवारी राजेंद्र कुंजे ने हल्के की पत्नी की जगह अन्य लोगों को बांट दी. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और पटवारी राजेंद्र कुजे को चारगांव तहसील से गिरफ्तार कर लिया.

पटवारी संघ ने कहा, पटवारी की रिहाई तक जारी रहेगी हड़ताल

जैसे ही यह बात पटवारी संघ को पता लगी तो पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट में हड़ताल शुरू कर दी. उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पटवारी 3 दिन तक कलमबंद हड़ताल पर हैं. पटवारी के नेता राहिल नायक ने कहा "जब तक पटवारी राजेंद्र कुंजी को छोड़ा नहीं जाता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी."

इस बारे में जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने पटवारी की गिरफ्तारी पर कहा "पुलिस को सरकारी कर्मचारी को किसी मामले में आरोपी बनाने से पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करना चाहिए. इस मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पटवारी की कितनी गलती थी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/patwari-had-sold-the-land-after-making-a-living-person/article-7938

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.