- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में पटवारी 8 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, खेत सीमांकन के बदले मांगे थे पैसे
शिवपुरी में पटवारी 8 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, खेत सीमांकन के बदले मांगे थे पैसे
Shivpuri, MP
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। खनियांधाना तहसील में पदस्थ पटवारी रघुराम भगत को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को बामौरकला स्थित गणेश टेकरी मंदिर के पास स्थित पटवारी कार्यालय में की गई।
सीमांकन के लिए मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह यादव, निवासी चौक बामौरकला, ने लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत दी थी कि पटवारी रघुराम भगत ने उनके खेत का सीमांकन करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत कर यह सौदा 8 हजार रुपये में तय हुआ।
ट्रैप योजना के तहत पकड़ा गया
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। तयशुदा योजना के तहत मंगलवार को जैसे ही पटवारी ने 8 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
इस दौरान पटवारी कार्यालय से कई दस्तावेज जब्त किए गए, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
आगे की कार्रवाई जारी
लोकायुक्त टीम ने रघुराम भगत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही दस्तावेजों की जांच के बाद और भी अनियमितताओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए