उज्जैन लोकायुक्त के शिकंजे मे आया नीमच का पटवारी, 7000 रुपए लेते रंगेहाथ दबोचा

Ujjain, MP

जमीन बटवारे के नाम रिश्वत की मांग कर रहे नीमच के पटवारी की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त में की गई थी। लोकायुक्त टीम ने नीमच पहुंचकर पटवारी को 7 हजार रुपए लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने बताया कि नीमच के नया गांव स्थित ग्राम घुसंडी में रहने वाले पारसमल शर्मा ने 16 अक्टूबर को कार्यालय आकर दर्ज कराई और बताया कि हमारे पिता तीन भाइयों के बीच भूमि का बंटवारा करना चाहते हैं। इसके लिए ग्राम हल्का नम्बर-5 के पटवारी दिनेश चौरडिया से संपर्क किया गया। पटवारी ने आवेदन के नाम पर दो हजार रुपए लिए और कहा कि 25 हजार रुपए रिश्वत देना होगी। पटवारी ने भाइयों से 11 हजार रुपए ले लिए। शेष राशि की मांग कर रहा है। पारसमल शर्मा की शिकायत की पुष्टि की गई। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सच्चाई सामने आ गई।

निरीक्षक दीपक शेजवार के साथ नीमच पहुंचकर पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पारसमल को रिश्वत के 7 हजार रुपए देकर पंचायत कार्यालय ग्राम घुसंडी भेजा गया। जहां कार्यालय में पटवारी दिनेश ने रिश्वत की राशि प्राप्त की और जेब में रख ली। पटवारी को रिश्वत देने के बाद शिकायतकर्ता का इशारा मिलते ही टीम ने कार्यालय में पहुंचकर पटवारी को पकड़ लिया। उसके हाथ धुलवाए गए तो रिश्वत का रंग सामने आ गया। मौके पर ही पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2024 By दैनिक जागरण

उज्जैन लोकायुक्त के शिकंजे मे आया नीमच का पटवारी, 7000 रुपए लेते रंगेहाथ दबोचा

Ujjain, MP

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने बताया कि नीमच के नया गांव स्थित ग्राम घुसंडी में रहने वाले पारसमल शर्मा ने 16 अक्टूबर को कार्यालय आकर दर्ज कराई और बताया कि हमारे पिता तीन भाइयों के बीच भूमि का बंटवारा करना चाहते हैं। इसके लिए ग्राम हल्का नम्बर-5 के पटवारी दिनेश चौरडिया से संपर्क किया गया। पटवारी ने आवेदन के नाम पर दो हजार रुपए लिए और कहा कि 25 हजार रुपए रिश्वत देना होगी। पटवारी ने भाइयों से 11 हजार रुपए ले लिए। शेष राशि की मांग कर रहा है। पारसमल शर्मा की शिकायत की पुष्टि की गई। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सच्चाई सामने आ गई।

निरीक्षक दीपक शेजवार के साथ नीमच पहुंचकर पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पारसमल को रिश्वत के 7 हजार रुपए देकर पंचायत कार्यालय ग्राम घुसंडी भेजा गया। जहां कार्यालय में पटवारी दिनेश ने रिश्वत की राशि प्राप्त की और जेब में रख ली। पटवारी को रिश्वत देने के बाद शिकायतकर्ता का इशारा मिलते ही टीम ने कार्यालय में पहुंचकर पटवारी को पकड़ लिया। उसके हाथ धुलवाए गए तो रिश्वत का रंग सामने आ गया। मौके पर ही पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/patwari-of-neemuch-caught-red-handed-taking-rs-7000-from-ujjain/article-1831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.