'लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई है', जनता पर प्रहलाद पटेल का बयान

BHOPAL, MP

मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान की कांग्रेस ने जमकर आलोचना की. जीतू पटवारी ने कहा, ''हिम्मत कैसे हुई भिखारी कहने की.''

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में सीनियर मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के मांग पत्रों को भीख बताए जाने के बयान पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा है कि प्रदेश की जनता को मंत्री भिखारी कह रहे हैं. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रहलाद पटेल ने जो बयान दिया क्या सरकार भी उससे सहमत है? आम जनता के काम करना सरकार और सरकार के मंत्रियों का काम है. गरीब और पीड़ित पक्ष हमेशा न्याय और मदद के लिए आता है, वह भिखारी नहीं हो सकता.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "अधिकार की आवाज को बीजेपी यदि भीख कहती है, तो जनता को सोचना होगा कि वोट की भीख मांगने वाले उसे सरेआम भिखारी कहने की हिम्मत कैसे कर रहे हैं."

    मंत्री के इस बयान पर मचा बवाल

    दरअसल, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने जनता द्वारा दिए जाने वाले आवेदनों को भीख बता दिया. उन्होंने कहा कि "अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं तो एक टोकरी तो उनको कागज मिलते हैं. मंच पर माला पहनाएं और एक कागज पकड़ा देंगे यह अच्छी आदत नहीं है. लेने की बजाए देने का मानस बनाएं" मैं दावे से कहता हूं कि आप सुखी होंगे और एक संस्कारवार समाज को खड़ा करेंगे. यह भिखारी की फौज इकट्ठा करना यह समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है. मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है.

    कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

    मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, "प्रहलाद पटेल गंभीर और वरिष्ठ मंत्री है. उन्होंने किस भाव से कहा मुझे नहीं पता, लेकिन प्रदेश की जनता को मंत्री भिखारी कह रहे हैं. यह बीजेपी की सरकार को स्पष्ट करना चाहिए. सरकार को योजनाओं पर फोकस करना चाहिए ताकि सभी को लाभ मिल सके. यह सामान्य बात है कि जहां भी जाते हैं, तो कई लोग अपने बात जनप्रतिनिधि के सामने रखते हैं. यदि निचले स्तर पर कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है, तो नेता के सामने न्याय की आवाज उठाने के लिए लो पहुंचते हैं. इससे नेता को परेशान नहीं होना चाहिए. सरकार ने सीएम हेल्पलाइन बना दी, लेकिन उससे भी लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा."

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    'लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई है', जनता पर प्रहलाद पटेल का बयान

    BHOPAL, MP

    मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में सीनियर मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के मांग पत्रों को भीख बताए जाने के बयान पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा है कि प्रदेश की जनता को मंत्री भिखारी कह रहे हैं. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रहलाद पटेल ने जो बयान दिया क्या सरकार भी उससे सहमत है? आम जनता के काम करना सरकार और सरकार के मंत्रियों का काम है. गरीब और पीड़ित पक्ष हमेशा न्याय और मदद के लिए आता है, वह भिखारी नहीं हो सकता.

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "अधिकार की आवाज को बीजेपी यदि भीख कहती है, तो जनता को सोचना होगा कि वोट की भीख मांगने वाले उसे सरेआम भिखारी कहने की हिम्मत कैसे कर रहे हैं."

      मंत्री के इस बयान पर मचा बवाल

      दरअसल, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने जनता द्वारा दिए जाने वाले आवेदनों को भीख बता दिया. उन्होंने कहा कि "अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं तो एक टोकरी तो उनको कागज मिलते हैं. मंच पर माला पहनाएं और एक कागज पकड़ा देंगे यह अच्छी आदत नहीं है. लेने की बजाए देने का मानस बनाएं" मैं दावे से कहता हूं कि आप सुखी होंगे और एक संस्कारवार समाज को खड़ा करेंगे. यह भिखारी की फौज इकट्ठा करना यह समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है. मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है.

      कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

      मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, "प्रहलाद पटेल गंभीर और वरिष्ठ मंत्री है. उन्होंने किस भाव से कहा मुझे नहीं पता, लेकिन प्रदेश की जनता को मंत्री भिखारी कह रहे हैं. यह बीजेपी की सरकार को स्पष्ट करना चाहिए. सरकार को योजनाओं पर फोकस करना चाहिए ताकि सभी को लाभ मिल सके. यह सामान्य बात है कि जहां भी जाते हैं, तो कई लोग अपने बात जनप्रतिनिधि के सामने रखते हैं. यदि निचले स्तर पर कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है, तो नेता के सामने न्याय की आवाज उठाने के लिए लो पहुंचते हैं. इससे नेता को परेशान नहीं होना चाहिए. सरकार ने सीएम हेल्पलाइन बना दी, लेकिन उससे भी लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा."

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-have-got-used-to-begging-prahlad-patels-statement-on/article-12346

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.