नरसिंहपुर में करंट की चपेट में आए लोग: 3 की मौत, 4 घायल

Narsinghpur, MP

जिले के गाडरवारा क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। श्री पैलेज मैरिज गार्डन के सामने करंट फैलने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग गार्डन के सामने खड़े थे। तभी अचानक जमीन में फैले करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना को लेकर क्षेत्र में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल गाडरवारा कस्बे के ही निवासी हैं। प्रथम दृष्टया बिजली लाइन में लीकेज या जमीन में फैले करंट को हादसे की वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग को भी सूचना दी गई है ताकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली सुरक्षा को लेकर आक्रोश है। परिजन और स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नरसिंहपुर में करंट की चपेट में आए लोग: 3 की मौत, 4 घायल

Narsinghpur, MP

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग गार्डन के सामने खड़े थे। तभी अचानक जमीन में फैले करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना को लेकर क्षेत्र में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल गाडरवारा कस्बे के ही निवासी हैं। प्रथम दृष्टया बिजली लाइन में लीकेज या जमीन में फैले करंट को हादसे की वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग को भी सूचना दी गई है ताकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली सुरक्षा को लेकर आक्रोश है। परिजन और स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-killed-3-killed-in-narsinghpur-4-injured/article-24175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.