- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अशोकनगर में ताजिया रखकर चक्काजाम, कर्बला कुंड में गंदे पानी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
अशोकनगर में ताजिया रखकर चक्काजाम, कर्बला कुंड में गंदे पानी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Ashoknagar, MP
अशोकनगर जिले में रविवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने कर्बला कुंड में गंदे पानी के विरोध में सड़क पर ताजिया रखकर चक्काजाम कर दिया।
यह विरोध उस समय शुरू हुआ जब समुदाय के लोगों ने देखा कि नगर का नाला सीधे उसी कुंड में मिल रहा है, जहां ताजिए ठंडे किए जाते हैं।
बच्चों की सेहत पर असर
सदर राजिद पटेल और सेकेट्री शहरुक मंसूरी ने बताया कि गंदे पानी के कारण जब बच्चे उसमें उतरे तो उनके शरीर में खुजली जैसी समस्या होने लगी। इस संबंध में पहले भी नगर पालिका को सूचित किया गया था, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की गई। पानी में केमिकल डालकर सफाई की कोशिश की गई थी, मगर उससे भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
प्रशासन को घेरा
लोगों का कहना था कि समय रहते नाले का पानी अलग नहीं किया गया, जिससे धार्मिक परंपराओं के निर्वाह में बाधा आ रही है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी समस्या दोबारा नहीं होगी।
एक घंटे बाद हटाए गए ताजिए
करीब एक घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर ताजिए सड़क से हटाकर पास के मैदान में रख दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक साफ पानी में विसर्जन की व्यवस्था नहीं होगी, वे ताजिए विसर्जित नहीं करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष का आश्वासन
बाद में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। आश्वासन के बाद बरखेड़ा गांव के तालाब में ताजिए ठंडे करने ले जाए गए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए