शासकीय ज़मीन पर बना 20 साल पुराना मदरसा जमींदोज, शिकायत करने वाले भी मुस्लिम समाज के ही लोग

panna, MP

शहर के बीड़ी कॉलोनी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बना एक 20 वर्ष पुराना मदरसा प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया। खास बात यह रही कि इस मदरसे को हटाने की मांग खुद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने की थी। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें मदरसे के निर्माण को अवैध बताया गया था।

शिकायत की जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि मदरसा शासकीय जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया था। जांच के बाद तहसील कार्यालय द्वारा मदरसा संचालन समिति को नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद मदरसा संचालकों ने मजदूरों की मदद से खुद ही ढांचे को गिराना शुरू कर दिया, लेकिन कार्य अधूरा रह जाने के कारण जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात जेसीबी मशीन के माध्यम से मदरसे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

इस पूरे प्रकरण में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत की गई है। कलेक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा,

"जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि मदरसा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है। वक्फ बोर्ड या वक्फ संपत्ति से इसका कोई संबंध नहीं है।"

मामले की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भी शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मदरसे में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं।

प्रशासन ने दोहराया कि यह कदम किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए उठाया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शासकीय ज़मीन पर बना 20 साल पुराना मदरसा जमींदोज, शिकायत करने वाले भी मुस्लिम समाज के ही लोग

panna, MP

शहर के बीड़ी कॉलोनी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बना एक 20 वर्ष पुराना मदरसा प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया। खास बात यह रही कि इस मदरसे को हटाने की मांग खुद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने की थी। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें मदरसे के निर्माण को अवैध बताया गया था।

शिकायत की जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि मदरसा शासकीय जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया था। जांच के बाद तहसील कार्यालय द्वारा मदरसा संचालन समिति को नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद मदरसा संचालकों ने मजदूरों की मदद से खुद ही ढांचे को गिराना शुरू कर दिया, लेकिन कार्य अधूरा रह जाने के कारण जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात जेसीबी मशीन के माध्यम से मदरसे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

इस पूरे प्रकरण में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत की गई है। कलेक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा,

"जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि मदरसा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है। वक्फ बोर्ड या वक्फ संपत्ति से इसका कोई संबंध नहीं है।"

मामले की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भी शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मदरसे में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं।

प्रशासन ने दोहराया कि यह कदम किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए उठाया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-of-muslim-society-who-complained-20-years-old-madrasa/article-17764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.