- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VIDEO: पिपरिया अजीत गांव के लोग अब भी अंधेरे में, जनसुनवाई में लगाई बिजली की गुहार
VIDEO: पिपरिया अजीत गांव के लोग अब भी अंधेरे में, जनसुनवाई में लगाई बिजली की गुहार
vidisha, MP
विदिशा तहसील के ग्राम पिपरिया अजीत के ग्रामीणों ने वर्षों से बिजली की सुविधा से वंचित होने की पीड़ा एक बार फिर जनसुनवाई में उजागर की है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली आपूर्ति की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पिछले 50 से 60 वर्षों से बिजली नहीं है, जिससे उनका जीवन अब भी अंधेरे में ही गुजर रहा है।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि शासन द्वारा पहले ही गांव में बिजली कनेक्शन के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है। ठेकेदार ने खंभे भी लगा दिए हैं, लेकिन अब तक न तार डाली गई है, न डीपी रखी गई है। हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार को कार्य का भुगतान भी कर दिया गया है, इसके बावजूद कार्य अधूरा है।
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। गांव की युवा पीढ़ी तकनीक और डिजिटल विकास से कोसों दूर है। बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और सामान्य जीवन की तमाम जरूरतें बिजली के बिना अधूरी हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति का कार्य पूरा कर गांव को अंधेरे से बाहर निकाला जाए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए