मंडला में काट दिए गए सागौन के हरे-भरे पेड़, भड़के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

Mandala, MP

मंडला में 10 हरे और 4 सूखे सागौन के वृक्ष काटे गए. जिसकी शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई कर लकड़ी जब्त कर ली है.

जिले में ग्राम पंचायत सकवाह के पोषक ग्राम रामबाग में 10 सागौन के पेड़े काटे जाने का मामला सामने आया है. जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए वन विभाग को सूचना दी और 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाते हुए वृक्षों को जब्त कर लिया है.

ग्राम पंचायत ने दी थी वृक्षों को काटने की अनुमति

ऐसा आरोप है कि ग्राम रामबाग में झूला पुल के पास नदी के किनारे पर लगे 10 सागौन के हरे और 3 सूखे वृक्षों को फर्नीचर व्यापारी भाजपा पार्षद रामजी गायक द्वारा काटा गया है. बताया जा रहा है कि इसमें पटवारी, सचिव और भू स्वामी की भी मिलीभगत थी. जिसमें भू-स्वामी के आवेदन पर ग्राम पंचायत द्वारा पटवारी प्रतिवेदन के अनुसार प्रस्ताव पारित कर सागौन के हरे वृक्षों को काटने की लिखित अनुमति दी गई थी.

पटवारी विपुल पटेल ने बताया कि "ग्राम पंचायत में वृक्ष काटने के आवेदन दिए गए थे. जिसमें मेरे द्वारा केवल जमीन वेरीफाई की गई, कि यह जमीन निजी है या शासकीय है. जिसमें पाया गया कि जमीन निजी है, जिसका पंचनामा पंचायत को जमा कर दिया था. जिसके बाद पंचायत ने वृक्ष काटने की अनुमति दी थी."

शासकीय डिपो में रखे गए कटे वृक्ष

इस बारे में बताया गया कि वृक्षों को काटने की अनुमति देने का अधिकार ग्राम पंचायत को नहीं है. यह अधिकार कलेक्टर, एसडीएम और वन विभाग के पास सुरक्षित है. डीएफओ रिसिभा नेताम ने बताया कि "पूरी नियमावली से इन बेशकीमती पेड़ों को काटा जाता है. हमने कटी लकड़ियों को शासकीय डिपो में पहुंचा दिया है. इस मामले को लेकर विधिवत कार्रवाई की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मंडला में काट दिए गए सागौन के हरे-भरे पेड़, भड़के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

Mandala, MP

जिले में ग्राम पंचायत सकवाह के पोषक ग्राम रामबाग में 10 सागौन के पेड़े काटे जाने का मामला सामने आया है. जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए वन विभाग को सूचना दी और 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाते हुए वृक्षों को जब्त कर लिया है.

ग्राम पंचायत ने दी थी वृक्षों को काटने की अनुमति

ऐसा आरोप है कि ग्राम रामबाग में झूला पुल के पास नदी के किनारे पर लगे 10 सागौन के हरे और 3 सूखे वृक्षों को फर्नीचर व्यापारी भाजपा पार्षद रामजी गायक द्वारा काटा गया है. बताया जा रहा है कि इसमें पटवारी, सचिव और भू स्वामी की भी मिलीभगत थी. जिसमें भू-स्वामी के आवेदन पर ग्राम पंचायत द्वारा पटवारी प्रतिवेदन के अनुसार प्रस्ताव पारित कर सागौन के हरे वृक्षों को काटने की लिखित अनुमति दी गई थी.

पटवारी विपुल पटेल ने बताया कि "ग्राम पंचायत में वृक्ष काटने के आवेदन दिए गए थे. जिसमें मेरे द्वारा केवल जमीन वेरीफाई की गई, कि यह जमीन निजी है या शासकीय है. जिसमें पाया गया कि जमीन निजी है, जिसका पंचनामा पंचायत को जमा कर दिया था. जिसके बाद पंचायत ने वृक्ष काटने की अनुमति दी थी."

शासकीय डिपो में रखे गए कटे वृक्ष

इस बारे में बताया गया कि वृक्षों को काटने की अनुमति देने का अधिकार ग्राम पंचायत को नहीं है. यह अधिकार कलेक्टर, एसडीएम और वन विभाग के पास सुरक्षित है. डीएफओ रिसिभा नेताम ने बताया कि "पूरी नियमावली से इन बेशकीमती पेड़ों को काटा जाता है. हमने कटी लकड़ियों को शासकीय डिपो में पहुंचा दिया है. इस मामले को लेकर विधिवत कार्रवाई की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-raging-green-teak-trees-in-mandla-complained-in-cm/article-16368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.