- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैंड की धुन पर नाच रहे थे लोग, तभी मधुमक्खियों ने मचाया तांडव, डंक से बुजुर्ग की मौत
बैंड की धुन पर नाच रहे थे लोग, तभी मधुमक्खियों ने मचाया तांडव, डंक से बुजुर्ग की मौत
Shahdol, MP
शहडोल में एक धार्मिक कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले में 75 वर्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई.
क्या मधुमक्खियां भी ऐसा तांडव मचा सकती हैं, जिससे किसी की मौत हो जाए. एक ऐसा ही मामला सामने आया है शहडोल जिले से, जो हर किसी को हैरान कर रहा है. ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में मधुमक्खियां ने ऐसा तांडव मचाया की घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की जान भी चली गई. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं.
महाकुंभ से लौटा परिवार कर रहा था पूजा
घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है. जहां प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके लौटने के बाद ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले रामकिशोर साहू ने गांव गुड़ा घाटी के गोटिया बाबा के धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था. पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे. पूजा पाठ विधि विधान से संपन्न हुआ, उसके बाद हवन हुआ. हवन के दौरान उठा धुआं पीपल के पेड़ तक पहुंच गया. जहां मधुमक्खियां का छत्ता लगा हुआ था.
धुएं से मधुमक्खियां परेशान हो गईं, और फिर उन्होंने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया. जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, इस दौरान मधुमक्खियां के हमले से बचने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आए. कुछ लोग पानी में कूद कर भी जान बचाते नजर आये.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हकीकत
इस घटना को लेकर बाबूलाल साहू नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, ''वो लोग बैंड बजाने के लिए गए थे. कथा के बाद परिक्रमा हुई. परिक्रमा होने के बाद आरती हुई और फिर इसके बाद वहां जो लोग मौजूद थे, वो बोले कि दो ताल और बजा दो नाच हो जाए. बैंड वाले फिर से बैंड बजाने के लिए तैयार हो गए और देवी मंदिर में जैसे ही नाच का कार्यक्रम शुरू हुआ, मधुमक्खियों ने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया. एक आदमी की तो मौत हो गई है, कई लोग घायल हुए हैं.''
एक की मौत, कई घायल
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि, ''थाना ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम गुड़ा घाटी के रहने वाले रामकिशोर साहू कुंभ स्नान करके लौटे थे और उन्होंने अपने गांव में गोटिया बाबा के स्थान पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था. वहीं पर पीपल का पेड़ लगा था. जिस पर मधुमक्खियों का छत्ता था. हवन के दौरान धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों को काटना शुरु कर दिया.''
''इस दौरान 75 वर्ष के एक बुजुर्ग प्रेमलाल कोल ने मधुमक्खियां से बचने के लिए दौड़ना शुरू किया. जिससे वह रास्ते में गिर गए, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई. इसके अलावा 10 से 12 लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है. प्रथम दृष्टि अभी मर्ग पंजीबद्ध किया गया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए