- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भूकंप के झटके से कांपी सिंगरौली की धरती, घर से बाहर निकले लोग, जानें कितनी थी तीव्रता
भूकंप के झटके से कांपी सिंगरौली की धरती, घर से बाहर निकले लोग, जानें कितनी थी तीव्रता
singroli, MP
मध्य प्रदेश का सिंगरौली में गुरुवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इतने हल्के थे कि कई लोगों को यह महसूस नहीं हुए, हालांकि कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जिला प्रशासन के अनुसार भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। एक्सपर्ट्स के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3-7 तीव्रता वाले भूकंप को हल्के दर्जे का माना जाता है। इस तीव्रता में नुकसान की संभावना बहुत कम होती है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हमें तो झटका महसूस ही नहीं हुआ। इससे पहले 17 फरवरी को सुबह 8:02 बजे भी सिंगरौली में भूकंप आया था। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और केंद्र 261 किलोमीटर की गहराई में था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए