मुरैना में रेत नहीं पेट माफिया, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का बड़ा बयान

BHOPAL, MP

मुरैना रेत माफियाओं को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ऐंदल कंसाना ने बड़ा बयान दिया. वहीं कांग्रेस विधायक ने सरकार पर आरोप लगाए.

मुरैना जिले में रेत माफियाओं द्वारा वन विभाग के अधिकारियों पर हमले किए जाने के मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि वहां रेत माफिया नहीं पेट माफिया हैं. पेट भरने के लिए लोग काम कर रहे हैं. वहां कोई रेत माफिया नहीं है. मंत्री कंसाना का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि यह तो एक मंत्री की बात है. पूरी सरकार रेत माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है. सरकार इन माफिया को पेट माफिया बनाकर संरक्षण दे रही है.

कृषि विभाग की 25 योजनाएं बंद या बजट न के बराबर

पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि "इस बार के बजट में 25 से ज्यादा ऐसी योजनाएं हैं, जो या तो बंद हो चुकी हैं या फिर उनका नाम मात्र का बजट दिया गया है. सचिन यादव ने कहा कि कृषि विभाग की पौध अनुसंधान योजना, बलराम तालाब योजना, महिलाओं को किस क्षेत्र में भागीदारी देने के लिए शुरू की गई योजना, मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना और भावांतर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को या तो सरकार ने बंद कर दिया है, या इसके लिए नाम मात्र का बजट रखा है. ऐसे में खेती को किस प्रकार लाभ का धंधा बनाया जाएगा. आज मध्य प्रदेश में किसानों की वार्षिक आय ₹9000 है, जो आज राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है."

2003 का रोना ना रोये सरकार

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि "सरकार के मंत्री 2003 के पहले क्या था यही रोना रो रहे हैं. जबकि आज के समय में लागत कहीं ज्यादा बढ़ गई है. सचिन यादव ने कहा कि उस समय डीएपी का मूल्य ₹400 था, जो आज 1450 रुपए है. वहीं सोयाबीन का बीज साल 2003 में ₹2500 प्रति क्विंटल था. जबकि वर्तमान में इसका मूल्य ₹7000 प्रति क्विंटल है. इसी प्रकार साल 2003 में डीजल की कीमत ₹20 प्रति लीटर थी, जो आज ₹100 तक पहुंच गई है.

सचिन यादव ने कहा कि साल 2003 तक सरकार 3 से 5 हॉर्स पावर तक किसानों का बिजली बिल माफ करती थी. आज उन किसानों के घर में बड़े-बड़े बिजली बिल आ रहे हैं. सचिन यादव ने कहा कि कृषि की लागत में जो वृद्धि हुई है, उसकी अपेक्षाकृत दाम नहीं बढ़े हैं."

पाइप आधारित सिंचाई प्रणाली लागू करने वाला एमपी पहला राज्य

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट में सदन में बताया कि "पाइप प्रणाली पर आधारित सिंचाई करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है. इसी प्रकार सिंचाई के दौरान जल प्रबंधन करने के मामले में मध्य प्रदेश को देश में पहला पुरस्कार मिल चुका है. मंत्री सिलावट ने कहा कि अगले 5 सालों में हम सिंचाई का रकबा50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में रेत नहीं पेट माफिया, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का बड़ा बयान

BHOPAL, MP

मुरैना जिले में रेत माफियाओं द्वारा वन विभाग के अधिकारियों पर हमले किए जाने के मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि वहां रेत माफिया नहीं पेट माफिया हैं. पेट भरने के लिए लोग काम कर रहे हैं. वहां कोई रेत माफिया नहीं है. मंत्री कंसाना का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि यह तो एक मंत्री की बात है. पूरी सरकार रेत माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है. सरकार इन माफिया को पेट माफिया बनाकर संरक्षण दे रही है.

कृषि विभाग की 25 योजनाएं बंद या बजट न के बराबर

पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि "इस बार के बजट में 25 से ज्यादा ऐसी योजनाएं हैं, जो या तो बंद हो चुकी हैं या फिर उनका नाम मात्र का बजट दिया गया है. सचिन यादव ने कहा कि कृषि विभाग की पौध अनुसंधान योजना, बलराम तालाब योजना, महिलाओं को किस क्षेत्र में भागीदारी देने के लिए शुरू की गई योजना, मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना और भावांतर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को या तो सरकार ने बंद कर दिया है, या इसके लिए नाम मात्र का बजट रखा है. ऐसे में खेती को किस प्रकार लाभ का धंधा बनाया जाएगा. आज मध्य प्रदेश में किसानों की वार्षिक आय ₹9000 है, जो आज राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है."

2003 का रोना ना रोये सरकार

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि "सरकार के मंत्री 2003 के पहले क्या था यही रोना रो रहे हैं. जबकि आज के समय में लागत कहीं ज्यादा बढ़ गई है. सचिन यादव ने कहा कि उस समय डीएपी का मूल्य ₹400 था, जो आज 1450 रुपए है. वहीं सोयाबीन का बीज साल 2003 में ₹2500 प्रति क्विंटल था. जबकि वर्तमान में इसका मूल्य ₹7000 प्रति क्विंटल है. इसी प्रकार साल 2003 में डीजल की कीमत ₹20 प्रति लीटर थी, जो आज ₹100 तक पहुंच गई है.

सचिन यादव ने कहा कि साल 2003 तक सरकार 3 से 5 हॉर्स पावर तक किसानों का बिजली बिल माफ करती थी. आज उन किसानों के घर में बड़े-बड़े बिजली बिल आ रहे हैं. सचिन यादव ने कहा कि कृषि की लागत में जो वृद्धि हुई है, उसकी अपेक्षाकृत दाम नहीं बढ़े हैं."

पाइप आधारित सिंचाई प्रणाली लागू करने वाला एमपी पहला राज्य

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट में सदन में बताया कि "पाइप प्रणाली पर आधारित सिंचाई करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है. इसी प्रकार सिंचाई के दौरान जल प्रबंधन करने के मामले में मध्य प्रदेश को देश में पहला पुरस्कार मिल चुका है. मंत्री सिलावट ने कहा कि अगले 5 सालों में हम सिंचाई का रकबा50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pet-mafia-not-sand-mafia-in-morena-the-big-statement/article-14887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.