- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- यूनियन कार्बाइड का 'जहर' सरकार के लिए सिरदर्द, पीथमपुर में नष्ट करने के विरोध में याचिका
यूनियन कार्बाइड का 'जहर' सरकार के लिए सिरदर्द, पीथमपुर में नष्ट करने के विरोध में याचिका
INDORE, MP
भोपाल से यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर में नष्ट करने की योजना में नया पेच फंस गया है.
भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में रखा जहरीला कचरा सरकार के लिए मुसीबत बना हुआ है. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर इस कचरे का निपटान किया जाना है. यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर के नजदीक रामकी फैक्ट्री में नष्ट करने की तैयारी की जा रही है. राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए योजनाबद्ध तरीके से इस जहरीले कचरे का उठान शुरू कर दिया है. इसके लिए कई कंटेनर लगाए गए हैं.
पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाने का विरोध तेज
इस बीच इंदौर के कई संगठनों द्वारा इस जहरीले कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध शुरू कर दिया गया है. इसके विरोध में एक संगठन ने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका पर जल्द सुनवाई होगी. याचिकाकर्ता संजय कुमार ने बताया "जिस जहरीले कचरे को इंदौर के नजदीक पीथमपुर की फैक्ट्री में नष्ट करने की योजना राज्य सरकार ने बनाई है, ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इस जहरीले कचरे से पर्यावरण के साथ ही लोगों के बीमार होने की आशंका है."
याचिकाकर्ता ने जहरीले कचरे को निपटाने का तरीका सुझाया
याचिकाकर्ता संजय कुमार के अनुसार "जहरीले कचरे को नष्ट करने का ये तरीका इंदौर के साथ ही आसपास के इलाकों को प्रदूषित कर देगा. जबकि इस जहरीले कचरे को बड़े बंकर बनाकर जमीन में दबाया जाना चाहिए." बता दें कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने में कड़ी सुरक्षा के बीच जहरीले कचरे की लोडिंग की जा रही है. इसमें करीब 100 पुलिसकर्मियों समेत 400 से अधिक जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लगे हैं.
कांग्रेस भी पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाने के विरोध में
बता दें कि इंदौर के पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाने को लेकर कांग्रेस विरोध जता रही है. इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में धार जिले के विधायकों के साथ धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा "अगर यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जला तो आने वाले समय में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज इसी इलाके में होंगे. यहां कचरा जलाया जाएगा तो ये जहर पानी में भी मिलेगा. समस्या पीथमपुर के लिए ही नहीं, इंदौर के लिए भी पैदा होने वाली है. पीथमपुर का जहरीला पानी यशवंत सागर डैम में मिलेगा. इस डैम से इंदौर में पानी सप्लाई होता है. इसके बाद यहां भी गंभीर बीमारियां फैलेंगी."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए