ग्वालियर स्टेशन पर दिखा अपहरणकर्ता, CCTV में बच्चे के साथ कैद हुई तस्वीरें, पुलिस ने तेज की तलाश

Gwalior, MP

उत्तर प्रदेश के आगरा से अगवा किया गया दो वर्षीय मासूम अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक के साथ दिखाई दिया है। यह दृश्य रविवार रात स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर लगे कैमरे में कैद हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है।

CCTV फुटेज में दिखा बच्चा और युवक
सीसीटीवी में एक युवक हरे रंग की शर्ट पहने दो साल के बच्चे को लेकर लोको शेड की ओर जाते हुए देखा गया है। आगरा जीआरपी को जैसे ही इस फुटेज की जानकारी मिली, उनकी एक टीम तत्काल ग्वालियर पहुंच गई। वहीं ग्वालियर पुलिस ने भी पूरे शहर में अलर्ट जारी कर बच्चे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आगरा कैंट स्टेशन से हुआ था अपहरण
जानकारी के अनुसार, यह बच्चा आगरा कैंट स्टेशन के पास की एक बस्ती का निवासी है और वहीं से उसका अपहरण हुआ था। फिलहाल आगरा पुलिस द्वारा ग्वालियर पुलिस से कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की बरामदगी में जुट गया है।

SSP का बयान
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि अभी तक आगरा पुलिस से कोई सीधी सूचना नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर हमारी टीमें सतर्क हैं। शहर भर के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

रेलवे प्लेटफॉर्म से लोको शेड की ओर गया संदिग्ध
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक को ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से लोको शेड की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर स्टेशन पर दिखा अपहरणकर्ता, CCTV में बच्चे के साथ कैद हुई तस्वीरें, पुलिस ने तेज की तलाश

Gwalior, MP

CCTV फुटेज में दिखा बच्चा और युवक
सीसीटीवी में एक युवक हरे रंग की शर्ट पहने दो साल के बच्चे को लेकर लोको शेड की ओर जाते हुए देखा गया है। आगरा जीआरपी को जैसे ही इस फुटेज की जानकारी मिली, उनकी एक टीम तत्काल ग्वालियर पहुंच गई। वहीं ग्वालियर पुलिस ने भी पूरे शहर में अलर्ट जारी कर बच्चे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आगरा कैंट स्टेशन से हुआ था अपहरण
जानकारी के अनुसार, यह बच्चा आगरा कैंट स्टेशन के पास की एक बस्ती का निवासी है और वहीं से उसका अपहरण हुआ था। फिलहाल आगरा पुलिस द्वारा ग्वालियर पुलिस से कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की बरामदगी में जुट गया है।

SSP का बयान
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि अभी तक आगरा पुलिस से कोई सीधी सूचना नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर हमारी टीमें सतर्क हैं। शहर भर के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

रेलवे प्लेटफॉर्म से लोको शेड की ओर गया संदिग्ध
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक को ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से लोको शेड की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/photos-captured-with-child-in-kidnapper-cctv-showing-at-gwalior/article-24485

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.