ग्वालियर में सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा सोमवार से, 60 CCTV और सेंसर से होगी कड़ी निगरानी

ग्वालियर (म.प्र.)

On

एसएएफ ग्राउंड पर 14 मार्च तक चलेगा परीक्षण, रोज़ सुबह 6 बजे से 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा

पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से ग्वालियर में शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 14 मार्च तक एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 5200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के सख्त इंतजाम किए हैं। पूरे परीक्षा परिसर में 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सेंसर आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम भी सक्रिय रहेगा।

भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश से पहले दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग होगी, ताकि फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान की जा सके। मैदान में प्रवेश के दौरान सभी उम्मीदवारों को आरएफआईडी टैग लगी जैकेट पहनाई जाएगी, जिससे उनकी गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी संभव हो सकेगी।

परीक्षा संचालन के लिए तीन समितियां गठित

डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए तीन अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। मैदान में केवल परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद शामिल हैं। गोला फेंक और लंबी कूद में प्रत्येक अभ्यर्थी को तीन-तीन मौके दिए जाएंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अंक तय किए जाएंगे।

सुबह 6 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

परीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे शुरू होगी। 25 फरवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षण की नियमित प्रक्रिया चलेगी, जिसमें हर दिन लगभग 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। प्रशासन ने गर्मी और भीड़ को देखते हुए समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा है।

होली अवकाश के कारण बदली तारीख

होली के अवकाश को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में एक दिन का संशोधन किया गया है। पहले यह प्रक्रिया 13 मार्च को समाप्त होनी थी, लेकिन 4 मार्च को होली की छुट्टी होने के कारण उस दिन की परीक्षा अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/physical-examination-of-constable-recruitment-in-gwalior-will-be-strictly/article-46798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.