- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक अचानक हुई 'अनबैलेंस', तीन की मौत और दो गंभीर
मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक अचानक हुई 'अनबैलेंस', तीन की मौत और दो गंभीर
Ujjain, MP
उज्जैन में हाईवे के किनारे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई. घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आइए आपको पूरी घटना की जानकारी देते हैं.
साल का आखिरी दिन कुछ लोगों के लिए मातम में बदल गया. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मंगलवार सुबह गंभीर हादसा हो गया. यहां महिदपुर में मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलटगई, जिससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. इन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लग गई. दुर्घटना के बाद गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया.
मटर तोड़ने जा रहे थे मजदूर
पुलिस के अनुसार, इस सड़क हादसे में मंजू बाई, हेमा बाई, साजनबाई, लक्ष्मीबाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई और रुक्मा बाई भी घायल हुई हैं. इन्हें महिदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी महिलाएं मजदुर हैं और सुबह खेतों में मटर तोड़ने के लिए जा रही थी. घटना के बाद जेसीबी से गाड़ी सीधी करवाई गई, लेकिन ड्राईवर फरार हो गया.
गाड़ी के नीचे दबकर गई जान
घटनानुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे पिकअप गाड़ी करीब एक दर्जन मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही थी. इसी दौरान, शहर से करीब 60 किमी दूर महिदपुर तहसील के पास डेलची में गाड़ी पलट गई और उसमें सवार लोग गाड़ी के नीचे दब गए. हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दबे हुए लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. यहां डाक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए