- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में MBA छात्रा की हत्या: आरोपी पीयूष ने कहा- मुझे मरना है, ट्रेन के सामने भी आया लेकिन डरकर पी...
इंदौर में MBA छात्रा की हत्या: आरोपी पीयूष ने कहा- मुझे मरना है, ट्रेन के सामने भी आया लेकिन डरकर पीछे हट गया
इंदौर (म.प्र.)
पुलिस रिमांड में आरोपी ने कबूल किया हत्या और आत्महत्या की कोशिश, मोबाइल हैक और आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया
इंदौर: इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पुलिस MBA छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धमनोदिया से पूछताछ कर रही है। आरोपी इस समय तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया।
एडीशनल डीसीपी जब आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसने सादा कागज मांगा। कागज मिलने पर उसने लिखा कि उसने गलत किया और उसके हाथों अनर्थ हो गया, साथ ही लिखा कि वह छात्रा से प्यार करता था और अब उसे मरना है। आरोपी ने पुलिस से MBA छात्रा से मिलवाने की भी बात कही।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई के अंधेरी थाने में भी इसी तरह का बयान पहले दे चुका है और यूट्यूब पर आत्महत्या के तरीके सर्च कर चुका था। हालांकि, उसने आत्महत्या नहीं की। आरोपी अपने व्यवहार में सामान्य दिखने की कोशिश कर रहा है और जेल में पढ़ाई करने तथा केस से बाहर आने की योजना भी बना रहा था।
जांच में यह भी सामने आया कि पीयूष ने छात्रा का मोबाइल हैक कर उसके व्हाट्सएप की चैटिंग देखी और बार-बार कॉल की जानकारी लेता रहा। उसके पास मोबाइल रखने का मकसद था किसी अन्य लड़के से संपर्क होने पर पूछताछ करना। मोबाइल बाद में उसने बंद कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गोवा से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी की लोकेशन गोवा में मृतका का मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ट्रेस हुई थी।
युवती 10 फरवरी से लापता थी। उसने पिता से कहा था कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है, लेकिन रात तक वापस नहीं आई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा के मोबाइल से बहन को मैसेज भेजा कि “पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी।”
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने दोनों के बीच के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप और वॉट्सएप स्टेटस पर शेयर किए, जिससे रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। सोमवार को पुलिस ने छात्रा की छोटी बहन और चचेरी बहन से छात्रा के सामान की पहचान कराई और आरोपी और छात्रा के संबंधों, मुलाकातों और घर आने-जाने की जानकारी ली।
पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि आरोपी पहले बाणगंगा क्षेत्र में रहता था और अक्टूबर में द्वारकापुरी में रहने आया। उसे नशा करने की आदत थी, जिसे उसने छात्रा से छिपाया। आरोपी के इस कृत्य ने इलाके में सनसनी फैला दी है और जांच पूरी होने तक पुलिस उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
--------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए