25 राज्यों के खिलाड़ी बड़ी झील में चलाएंगे चप्पू, 7 साल बाद भोपाल को मिली नेशनल चौंपियनशिप की मेजबानी

Bhopal, MP

7 साल बाद मध्य प्रदेश को नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है. 3 से 7 मार्च तक होगी चैंपियनशिप.

 नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी 7 साल बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश को मिली है. देशभर से 25 राज्यों के खिलाड़ी 3 से 7 मार्च तक भोपाल के बड़े तालाब में चप्पू चलाएंगे. पिछली बार मध्य प्रदेश में यह प्रतियोगिता साल 2018 में हुई थी. हालांकि इस बार नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश को प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. हाल में ही देहरादून में आयोजित नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश की टीम 5 गोल्ड और चार कास्य पदक जीत कर ओवरऑल चौंपियन रही है. ऐसे में मध्य प्रदेश की टीम को उम्मीद है कि इस बार नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का खिताब जीत सकती है.

3 से 7 मार्च तक चलेगी चैंपियनशिप

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि "बड़े तालाब स्थित मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर 3 मार्च से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को करेंगे. प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे. इस दौरान खेल प्रेमियों को बड़ी झील में जल क्रीड़ा का अद्भुत नजारा दिखेगा.

25 राज्यों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

मंत्री सारंग ने बताया कि चैंपियनशिप में 25 राज्यों से लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे. जिसमें रोइंग के कुल 14 इवेंट होंगे. यह चैंपियनशिप देश के शीर्ष रोवर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी. बता दें कि भोपाल में होने वाली 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंत्री सारंग ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों और कोच के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है.

इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बोट क्लब सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकें.

इन कैटेगरी में होगी प्रतियोगिताएं

42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में सीनियर पुरुष, सीनियर महिला और पैरा रोइंग स्पर्धाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी. सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएंगी. सीनियर मेन्स वर्ग में सिंगल स्कल्स (M1X), डबल स्कल्स (M2X), कॉक्सलेस पेयर्स (M2-), कॉक्सलेस फोर्स (M4-), लाइटवेट मेन डबल स्कल्स (LM2X), ओपन डबल स्कल्स (M2X - सिविलियन), कॉक्सलेस फोर्स (M4- सिविलियन), क्वाड्रपल स्कल्स (M4X) और कॉक्स्ड ईट्स (M8+) शामिल हैं.

वहीं सीनियर महिला वर्ग में सिंगल स्कल्स (W1X), डबल स्कल्स (W2X), कॉक्सलेस पेयर्स (W2-), कॉक्सलेस फोर्स (W4-), लाइटवेट वुमन डबल स्कल्स (LW2X), क्वाड्रपल स्कल्स (W4X) और कॉक्स्ड ईट्स (W8+) की स्पर्धाएं होंगी. पैरा रोइंग स्पर्धाओं में पैरा मेन सिंगल स्कल (PR3M1X) और पैरा वुमन सिंगल स्कल (PR3W1X) प्रतियोगिताएं होंगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

25 राज्यों के खिलाड़ी बड़ी झील में चलाएंगे चप्पू, 7 साल बाद भोपाल को मिली नेशनल चौंपियनशिप की मेजबानी

Bhopal, MP

 नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी 7 साल बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश को मिली है. देशभर से 25 राज्यों के खिलाड़ी 3 से 7 मार्च तक भोपाल के बड़े तालाब में चप्पू चलाएंगे. पिछली बार मध्य प्रदेश में यह प्रतियोगिता साल 2018 में हुई थी. हालांकि इस बार नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश को प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. हाल में ही देहरादून में आयोजित नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश की टीम 5 गोल्ड और चार कास्य पदक जीत कर ओवरऑल चौंपियन रही है. ऐसे में मध्य प्रदेश की टीम को उम्मीद है कि इस बार नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का खिताब जीत सकती है.

3 से 7 मार्च तक चलेगी चैंपियनशिप

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि "बड़े तालाब स्थित मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर 3 मार्च से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को करेंगे. प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे. इस दौरान खेल प्रेमियों को बड़ी झील में जल क्रीड़ा का अद्भुत नजारा दिखेगा.

25 राज्यों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

मंत्री सारंग ने बताया कि चैंपियनशिप में 25 राज्यों से लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे. जिसमें रोइंग के कुल 14 इवेंट होंगे. यह चैंपियनशिप देश के शीर्ष रोवर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी. बता दें कि भोपाल में होने वाली 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंत्री सारंग ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों और कोच के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है.

इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बोट क्लब सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकें.

इन कैटेगरी में होगी प्रतियोगिताएं

42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में सीनियर पुरुष, सीनियर महिला और पैरा रोइंग स्पर्धाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी. सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएंगी. सीनियर मेन्स वर्ग में सिंगल स्कल्स (M1X), डबल स्कल्स (M2X), कॉक्सलेस पेयर्स (M2-), कॉक्सलेस फोर्स (M4-), लाइटवेट मेन डबल स्कल्स (LM2X), ओपन डबल स्कल्स (M2X - सिविलियन), कॉक्सलेस फोर्स (M4- सिविलियन), क्वाड्रपल स्कल्स (M4X) और कॉक्स्ड ईट्स (M8+) शामिल हैं.

वहीं सीनियर महिला वर्ग में सिंगल स्कल्स (W1X), डबल स्कल्स (W2X), कॉक्सलेस पेयर्स (W2-), कॉक्सलेस फोर्स (W4-), लाइटवेट वुमन डबल स्कल्स (LW2X), क्वाड्रपल स्कल्स (W4X) और कॉक्स्ड ईट्स (W8+) की स्पर्धाएं होंगी. पैरा रोइंग स्पर्धाओं में पैरा मेन सिंगल स्कल (PR3M1X) और पैरा वुमन सिंगल स्कल (PR3W1X) प्रतियोगिताएं होंगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/players-of-25-states-will-run-in-big-lake/article-12126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.