पीएम मोदी ने भोपाल में ली सांसद-मंत्रियों की क्लास, विधायक से पूछ लिया ये सवाल

BHOPAL, MP

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पार्टी संगठन, पार्टी की नीतियों को लेकर चर्चा की. हिदायत दी गई कि अंदर की बात अपने दिल में ही रखें.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के अलावा पार्टी संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ करीबन सवा 2 घंटे तक चर्चा की. चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधायकों-सांसदों से कई सवाल-जवाब किए. बैठक के दौरान हिदायत भी दी गई कि अंदर हुई बात आत्मसात करना है. इस पर बाहर चर्चा न करें. बैठक को लेकर बीजेपी विधायकों ने कहा कि बैठक शानदार रही. बैठक के बारे में मंत्री, विधायक बात करने से कतराते दिखे.

विधायक से पूछ लिया कौन हैं कुशाभाऊ ठाकरे?

छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम करीबन 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन हॉल पहुंचे. पीएम मोदी ने करीबन 2 घंटे तक विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से चर्चा की. बताया जाता है कि पीएम मोदी ने पार्टी और पार्टी को खड़ा करने वालों से जुड़े सवाल विधायक और सांसदों से पूछे. पीएम मोदी ने एक विधायक से पूछा कि कुशाभाऊ ठाकरे कौन हैं.

PM MODI POLITICAL CLASS IN BHOPAL
मंत्री, विधायक और सांसदों को संबोधित करते पीएम 

'जमीन से जुड़े रहें और विकास के काम करते रहें'

पीएम मोदी ने पार्टी संगठन, पार्टी की नीतियों को लेकर नेताओं से चर्चा की. बैठक में पीएम मोदी ने सभी की बात सुनी और बेहद सजह होकर जनता की सेवा करने और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े रहें और विकास के काम करते रहें. बैठक के दौरान नेताओं को बैठक में हुई चर्चा को लेकर बाहर बात न करने की हिदायत भी दी गई.

PM MODI ROUND TABLE DISCUSSION
सांसद विधायक पदाधिकारी की बैठक में पीए मोदी 
PM NARENDRA MODI HIGH POWER MEETING
सांसद विधायक पदाधिकारी की बैठक 
 
'अंदर की बात अपने दिल में ही रखें'

बैठक से बाहर निकले बीजेपी विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि "बैठक में कहा गया है कि अंदर की बात अपने दिल में ही रखना है. इसे आत्मसात करना है. इस संबंध में बाहर बात नहीं करना है." पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि "बैठक में आपसी बात हुई है. यह एक पारिवारिक बैठक थी." मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि "अच्छी चर्चा हुई है, अच्छी बात हुई है और काम की बात हुई है."

PM MODI ROUND TABLE DISCUSSION
पीएम मोदी ने ली मंत्री, सांसदों की परीक्षा 

बिना पास एंट्री नहीं, सांसद भूले पास

पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी भी सांसद, मंत्री, विधायक को बिना पास एंट्री नहीं दी गई. बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे बीजेपी सांसद शंकर लालवानी जब गेट पर पहुंचे तो उन्हें याद आया कि वे पास लाना ही भूल गए. जब बिना पास एंट्री नहीं मिली तो बाद में उन्होंने अपना पास बुलवाया. इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया. कार्यक्रम में सभी विधायकों, सांसदों से लेकर मंत्रियों तक को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. सभी से गेट के पास ही मोबाइल भी जमा करा लिए गए. कार्यक्रम में मंत्री के सहायकों को भी नहीं जाने दिया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी ने भोपाल में ली सांसद-मंत्रियों की क्लास, विधायक से पूछ लिया ये सवाल

BHOPAL, MP

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के अलावा पार्टी संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ करीबन सवा 2 घंटे तक चर्चा की. चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधायकों-सांसदों से कई सवाल-जवाब किए. बैठक के दौरान हिदायत भी दी गई कि अंदर हुई बात आत्मसात करना है. इस पर बाहर चर्चा न करें. बैठक को लेकर बीजेपी विधायकों ने कहा कि बैठक शानदार रही. बैठक के बारे में मंत्री, विधायक बात करने से कतराते दिखे.

विधायक से पूछ लिया कौन हैं कुशाभाऊ ठाकरे?

छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम करीबन 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन हॉल पहुंचे. पीएम मोदी ने करीबन 2 घंटे तक विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से चर्चा की. बताया जाता है कि पीएम मोदी ने पार्टी और पार्टी को खड़ा करने वालों से जुड़े सवाल विधायक और सांसदों से पूछे. पीएम मोदी ने एक विधायक से पूछा कि कुशाभाऊ ठाकरे कौन हैं.

PM MODI POLITICAL CLASS IN BHOPAL
मंत्री, विधायक और सांसदों को संबोधित करते पीएम 

'जमीन से जुड़े रहें और विकास के काम करते रहें'

पीएम मोदी ने पार्टी संगठन, पार्टी की नीतियों को लेकर नेताओं से चर्चा की. बैठक में पीएम मोदी ने सभी की बात सुनी और बेहद सजह होकर जनता की सेवा करने और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े रहें और विकास के काम करते रहें. बैठक के दौरान नेताओं को बैठक में हुई चर्चा को लेकर बाहर बात न करने की हिदायत भी दी गई.

PM MODI ROUND TABLE DISCUSSION
सांसद विधायक पदाधिकारी की बैठक में पीए मोदी 
PM NARENDRA MODI HIGH POWER MEETING
सांसद विधायक पदाधिकारी की बैठक 
 
'अंदर की बात अपने दिल में ही रखें'

बैठक से बाहर निकले बीजेपी विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि "बैठक में कहा गया है कि अंदर की बात अपने दिल में ही रखना है. इसे आत्मसात करना है. इस संबंध में बाहर बात नहीं करना है." पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि "बैठक में आपसी बात हुई है. यह एक पारिवारिक बैठक थी." मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि "अच्छी चर्चा हुई है, अच्छी बात हुई है और काम की बात हुई है."

PM MODI ROUND TABLE DISCUSSION
पीएम मोदी ने ली मंत्री, सांसदों की परीक्षा 

बिना पास एंट्री नहीं, सांसद भूले पास

पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी भी सांसद, मंत्री, विधायक को बिना पास एंट्री नहीं दी गई. बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे बीजेपी सांसद शंकर लालवानी जब गेट पर पहुंचे तो उन्हें याद आया कि वे पास लाना ही भूल गए. जब बिना पास एंट्री नहीं मिली तो बाद में उन्होंने अपना पास बुलवाया. इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया. कार्यक्रम में सभी विधायकों, सांसदों से लेकर मंत्रियों तक को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. सभी से गेट के पास ही मोबाइल भी जमा करा लिए गए. कार्यक्रम में मंत्री के सहायकों को भी नहीं जाने दिया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modi-asked-the-class-mla-of-mp-ministers-in-bhopal/article-11374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.