पीएम मोदी ने इस खास वजह से बदला अपना शेड्यूल, 10.30 बजे होगा GIS का शुभारंभ

BHOPAL, MP

भोपाल में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट. पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम को 15 मिनट आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की वजह से स्टूडेंट्स को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है. अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजभवन से राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए 15 मिनट देरी से रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा मंडल और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए लिया है. पीएम मोदी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए सुबह 10 बजे जाएंगे. पहले वे सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर रवाना होने वाले थे. समय के इस बदलाव से परीक्षा सेंटर तक पहुंचने में बच्चों को परेशानी नहीं होगी.

परेशानी की सूचना मिलते ही बदला समय

दरअसल सोमवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से हैं. बच्चों के परीक्षा केन्द्र में पहुंचने का रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे है जबकि जीआईएस में पीएम के पहुंचने की वजह से बड़े बिजनेसमैन का मूवमेंट भी शुरू हो जाएगा. बताया जाता है कि पीएम मोदी को जब स्टूडेंट्स की समस्या के बारे में सूचना मिली तो पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम को 15 मिनट आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. पहले पीएम मोदी राजभवन से 9 बजकर 45 मिनट पर निकलने वाले थे, लेकिन अब वे 10 बजे राजभवन से निकलेंगे. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन वे सुबह साढ़े 10 बजे करेंगे.

पुलिसकर्मियों को बच्चों को नहीं रोकने के निर्देश

परीक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि पीएम मोदी के निकलने के 15 मिनट पहले तक किसी भी स्टूडेंट्स को न रोका जाए, ताकि वे समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंच सकें. हालांकि इसके पहले जिला कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को 1 से 2 घंटे पहले घर से निकलने के निर्देश दिए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी ने इस खास वजह से बदला अपना शेड्यूल, 10.30 बजे होगा GIS का शुभारंभ

BHOPAL, MP

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की वजह से स्टूडेंट्स को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है. अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजभवन से राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए 15 मिनट देरी से रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा मंडल और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए लिया है. पीएम मोदी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए सुबह 10 बजे जाएंगे. पहले वे सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर रवाना होने वाले थे. समय के इस बदलाव से परीक्षा सेंटर तक पहुंचने में बच्चों को परेशानी नहीं होगी.

परेशानी की सूचना मिलते ही बदला समय

दरअसल सोमवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से हैं. बच्चों के परीक्षा केन्द्र में पहुंचने का रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे है जबकि जीआईएस में पीएम के पहुंचने की वजह से बड़े बिजनेसमैन का मूवमेंट भी शुरू हो जाएगा. बताया जाता है कि पीएम मोदी को जब स्टूडेंट्स की समस्या के बारे में सूचना मिली तो पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम को 15 मिनट आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. पहले पीएम मोदी राजभवन से 9 बजकर 45 मिनट पर निकलने वाले थे, लेकिन अब वे 10 बजे राजभवन से निकलेंगे. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन वे सुबह साढ़े 10 बजे करेंगे.

पुलिसकर्मियों को बच्चों को नहीं रोकने के निर्देश

परीक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि पीएम मोदी के निकलने के 15 मिनट पहले तक किसी भी स्टूडेंट्स को न रोका जाए, ताकि वे समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंच सकें. हालांकि इसके पहले जिला कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को 1 से 2 घंटे पहले घर से निकलने के निर्देश दिए थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modi-changed-his-schedule-at-1030-pm-due-to/article-11376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.