- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोहन यादव का जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई
मोहन यादव का जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई
BHOPAL, MP
आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्मदिन है। वह अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई दी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज के दिन, 25 मार्च 2025 को, अपने 60 साल पूरे कर लिए हैं. सीएम मोहन यादव को लोग कई जनता की सेवा करने वाले नेता के रूप में मानते हैं. इस खास मौके पर प्रदेश समेत देश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी, अमित शाह समेत शिवराज सिंह ने भी सीएम यादव के लिए मंगलकामना के साथ ट्वीट किया.
लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं. ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.' दूसरी तरफ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम यादव को जन्मदिन की बधाई दी.
मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं-शिवराज सिंह
एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीएम मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं...' केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव की लंबी उम्र की कामना की. उन्होंने लिखा, 'जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित, मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.'
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए