- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी : पीएम मोदी का भोपाल से पाक को सख्त संदेश
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी : पीएम मोदी का भोपाल से पाक को सख्त संदेश
Bhopal, MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि नारीशक्ति हमारे समाज की असली ताकत है। उन्होंने सिंदूर को नारीशक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। रामभक्ति में रंगे हनुमानजी भी सिंदूर धारण करते हैं, जो शक्ति और शौर्य का प्रतीक है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भोपाल जनसभा में इंदौर मेट्रो का उद्घाटन किया, साथ ही दतिया और सतना में हवाई अड्डों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए बताया कि पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून नहीं बहाया, बल्कि हमारी संस्कृति, समाज और नारीशक्ति को भी चुनौती दी। लेकिन हमारी सेना ने दुश्मनों को उनके अड्डों पर घुसकर नष्ट कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का जवाब गोली नहीं, गोले से दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा, “शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने यही संदेश दिया था और आज हमारा यह आयोजन उनकी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।”
उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपने राज्य को नई दिशा दी बल्कि गरीबों को समर्थ बनाया। उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देशभर में दस करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में देवी अहिल्याबाई की मूर्ति स्थापित होना इस बात का प्रमाण है कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए