हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है: पीएम मोदी......देखिए किसकी क्या प्रतिक्रिया

JAGRAN DESK

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट आज संसद में पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आज 8वीं बार बजट पेश कर इतिहास रचीं. वित्त मंत्री ने आम लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं. इसके तहत 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त कर दिया गया. इसके साथ ही कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया. बजट 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. बड़े-बड़े नेताओं ने इसके समर्थन और विरोध में बयान दिए.

LIVE FEED

4:07 PM, 1 Feb 2025 (IST)

राहुल गांधी ने बजट 2025 को 'गोली के घावों पर पट्टी' करार दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्रीय बजट को 'गोली के घावों पर पट्टी' करार देते हुए कहा कि केंद्र 'विचारों के मामले में दिवालिया' हो चुका है. पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट को हल करने के लिए बदलाव की जरूरत है. वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए बदलाव की जरूरत है. गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा. कांग्रेस ने पहले केंद्रीय बजट की आलोचना की थी.

3:21 PM, 1 Feb 2025 (IST)

गरीबों, किसानों और महिलाओं के उत्थान का समावेश है: जेपी नड्डा

बजट 2025 पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट एक बहुत ही संतुलित, सर्वसमावेशी और विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है. ये विकसित भारत के संकल्प को गति देता है. इस बजट में गरीबों और किसानों का कल्याण, वंचितों का सम्मान और महिलाओं और मध्यम वर्ग का उत्थान शामिल है.

3:03 PM, 1 Feb 2025 (IST)

एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने से विकसित भारत के सपने साकार होंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमएसएमई क्षेत्र को क्रेडिट गारंटी कवर को दोगुना करने की सरहना की. उन्होंने कहा कि इससे स्टार्ट-अप और विनिर्माण केंद्रों को बढ़ावा मिलेगा. फुटवियर, चमड़ा और खिलौना विनिर्माण उद्योगों पर बजट का ध्यान जमीनी स्तर पर नौकरियों को बढ़ावा देगा, जिससे पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा.

2:53 PM, 1 Feb 2025 (IST)

गरीबों के लिए ऋण की सुविधा बढ़ेगी: पीयूष गोयल

केंद्रीय बजट 2025 पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आने पर हमें लिक्विडिटी के काम के बारे में पता चलेगा. लेकिन किसानों की लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए केसीसी में इसे तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है. एमएसएमई को आसानी से पैसा मिल सके, इसके लिए प्रावधान किए गए हैं. एमएसएमई को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिले, इसके लिए उनकी (एमएसएमई) सीमा भी बढ़ाई गई है. इसके साथ ही स्टार्टअप, इनोवेशन और नई तकनीक के लिए भी प्रावधान किए गए हैं. इससे स्वाभाविक रूप से लिक्विडिटी बढ़ेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में गरीबों के लिए ऋण की सुविधा बढ़ेगी.'

2:49 PM, 1 Feb 2025 (IST)

140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है: प्रधानमंत्री मोदी

केंद्रीय बजट 2025 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है. यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने युवाओं के लिए कई क्षेत्र खोले हैं. आम नागरिक विकसित भारत के मिशन को आगे बढ़ाएगा.

2:42 PM, 1 Feb 2025 (IST)

मिडिल क्लास को बहुत फायदा मिलेगा: पीएम मोदी

केंद्रीय बजट 2025 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है. यह बजट बचत, निवेश, खपत और विकास को तेजी से बढ़ाएगा. मैं इस जनता जनार्दन के बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं. इस बजट से मिडिल क्लास को बहुत फायदा मिलेगा. 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट दी गई है.

2:31 PM, 1 Feb 2025 (IST)

₹12 लाख तक की आय पर आयकर से छूट प्रशंसनीय है: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बजट 2025 की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट की घोषणा प्रशंसनीय है. ऐसे कई प्रावधान हैं. विपक्ष शोर मचा रहे थे मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है.

2:21 PM, 1 Feb 2025 (IST)

बिहार का बजट लॉलीपॉप जैसा लगता है: शत्रुघ्न सिन्हा

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बजट में बिहार को दी गई तरजीह पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि बिहार के प्रावधानों को लेकर अच्छा लगा, लेकिन अभी चुनाव का समय भी है, तो क्या यह बिहार को आगे ले जाने वाला चुनावी बजट था? बिहार में बुनियादी ढांचे का विकास अच्छा है, लेकिन क्या यह पर्याप्त है? पहले बताए गए बड़े विशेष पैकेजों का क्या हुआ? बिहार को ध्यान में रखते हुए यह बजट लॉलीपॉप जैसा लगता है.

2:08 PM, 1 Feb 2025 (IST)

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक शानदार बजट: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक शानदार बजट पेश किया. यह बजट युवा, गरीब, किसान, महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है. खासकर मिडिल क्लास के योगदान का ध्यान रखते हुए यह बजट अभूतपूर्व तोहफा लेकर आया है. बारह लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर से राहत दिए जाने के निर्णय उत्साहजनक है.

1:53 PM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट में केवल चुनावी राज्यों को तरजीह दी गई

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बजट 2025 की निंदा की. उन्होंने कहा कि इसमें केवल चुनावी राज्यों को तवज्जो दी गई. बिहार को फोकस किया गया. पंजाब का कोई जिक्र नहीं गया गया. किसान पिछले 4 साल से एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर धरने पर बैठे हैं. किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया.

1:47 PM, 1 Feb 2025 (IST)

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उठाया सवाल, ये देश का बजट था या बिहार का ?

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'मैं यह समझने में असफल रहा कि यह भारत सरकार का बजट था या बिहार सरकार का? क्या आपने केंद्रीय वित्त मंत्री के पूरे बजटीय भाषण में बिहार के अलावा किसी अन्य राज्य का नाम सुना है?'

1:40 PM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट 2025 भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने में मदद करेगा: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'यह बजट विकसित भारत और प्रधानमंत्री के नए और ऊर्जावान भारत के सपने को पूरा करने के संकल्प के लिए है. हर क्षेत्र का समुचित अध्ययन करने के बाद एक नया नक्शा तैयार किया गया है. यह एक समग्र बजट है जो भारत को आगे ले जाएगा और न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि इसे विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगा.'

1:33 PM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट में तेलंगाना को नजरअंदाज किया गया: सांसद किरण कुमार

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चामला ने कहा, 'बजट में जब हम राज्यों के बारे में बात करते हैं तो हमने देखा है कि बिहार को बहुत महत्व दिया गया है. तेलंगाना जैसे राज्यों को भी उम्मीद है. इसे बहुत महत्व मिलना चाहिए. मुझे लगता है कि इसमें फिर से कुछ राजनीतिक बातें हैं.

1:22 PM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट 2025 मध्यम वर्ग के लिए निराशा है: दयानिधि मारन

डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने बजट 2025 की आलोचना की. उन्होंने कहा,'यह बहुत निराशाजनक बजट है. इसे दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह से बनाया गया है. वित्त मंत्री ने यह कहते हुए बड़ी छूट दी है कि 12 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं है. फिर वह कहती हैं कि 8-12 लाख रुपये के लिए 10फीसदी का स्लैब है. इसलिए, यह बहुत भ्रामक है. इसलिए, मूल रूप से यह एक बार फिर मध्यम वर्ग के लिए एक निराशा है. ऐसा लगता है कि वित्त मंत्री ने एक बार फिर मध्यम वर्ग को धोखा दिया है.

1:10 PM, 1 Feb 2025 (IST)

देवेगौड़ा ने कहा, मध्यम वर्ग, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए अच्छा बजट है

पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कहा, 'उन्होंने (केंद्रीय वित्त मंत्री) मध्यम वर्ग, चिकित्सा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ देने के लिए कई अच्छे बिंदु उठाए हैं. मैं इस बजट का स्वागत करता हूं.'

11:14 AM, 1 Feb 2025 (IST)

हमें कर आतंकवाद से आजादी चाहिए: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बजट की उम्मीदों पर कहा, 'हम सभी जानते हैं कि अर्थव्यवस्था कितनी गंभीर स्थिति में है. हमें जीएसटी 2.0 की जरूरत है, हमें कर आतंकवाद से आजादी चाहिए. हमें निजी निवेश की खुराक चाहिए. हमें मध्यम वर्ग की खपत बढ़ाने की जरूरत है. क्या बजट में इस संबंध में कोई घोषणा की जाएगी, मुझे नहीं पता लेकिन अगर आज घोषणाएं की जाती हैं तो भी उनके प्रभाव दिखने में 8-9 महीने से अधिक समय लगेगा.'

11:06 AM, 1 Feb 2025 (IST)

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला किया

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस समय बजट से अधिक महत्वपूर्ण महाकुंभ है. फिलहाल स्नान के लिए पहुंचे लोगों की मदद की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री कई बार वहां जा चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री वहां जा चुके हैं. सरकार को जागना चाहिए. मैंने पहले भी कहा था कि वहाँ सेना को बुलाया जाए.

10:51 AM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट 2025 लोगों के लिए होगा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज सुबह संसद पहुंचे और उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बजट लोगों के लिए है. ये जनता के लिए समर्पित होगा. बता दें कि आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 थोड़ी देर में पेश करेंगी.

10:44 AM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट से कोई उम्मीद नहीं है: राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा बजट से कोई उम्मीद नहीं है. अगर कोई इस सरकार से कोई उम्मीद रखेगा तो कुछ दिनों बाद उसे निराशा हाथ लगेगी. बजट में अडाणी, अंबानी और देश के अन्य शीर्ष कॉरपोरेट घरानों को राहत मिलेगी.'

10:37 AM, 1 Feb 2025 (IST)

सीपीआई नेता को सामाजिक क्षेत्र में खर्च में वृद्धि की उम्मीद

सीपीआई नेता एनी राजा ने सामाजिक क्षेत्र में खर्च में वृद्धि की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मांग भी की गई है. उनका कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्चों पर वृद्धि की जाए. उनका कहना है कि अनियंत्रित मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के कारण महिलाएं बहुत कठिन स्थिति से गुजर रही हैं. सरकार से उम्मीद की हैं कि सरकार खाद्य सुरक्षा पर अधिक पैसा खर्च करेगी.

10:30 AM, 1 Feb 2025 (IST)

चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही: रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'देश ने देखा है कि दुनिया के सामने कई मुद्दे होने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही. देश आगे बढ़ रहा है. निर्मला सीतारमण अपना रिकॉर्ड (8वां) बजट पेश करने जा रही हैं और मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा माहौल होगा.'

10:26 AM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट 2025 देश के कल्याण के लिए होगा: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'यह बजट निरंतरता वाला होगा और देश के कल्याण के लिए, गरीबों के लिए होगा तथा विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक नया और मजबूत कदम होगा.'

10:16 AM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट 2025 से कई उम्मीदें हैं: माणिक बत्रा

एसोचैम जम्मू-कश्मीर काउंसिल के चेयरमैन माणिक बत्रा को बजट से कई उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर बहुत उत्साहित हैं. हर आम आदमी की उम्मीद है कि टैक्स में छूट मिले. बत्रा ने कहा कि उम्मीद हैं कि कुछ टैक्स स्लैब बढ़ाए जाएंगे ताकि बेहतर छूट मिल सके. इस बजट में पूंजीगत लाभ पर भी कुछ छूट की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के परिप्रेक्ष्य में नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के नए विस्तार पर विचार कर रहे हैं. स्थानीय मौजूदा उद्योगों के लिए कुछ पैकेज की तलाश की जा रही है.

10:10 AM, 1 Feb 2025 (IST)

एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग: पंजाब के वित्त मंत्री

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, 'हमने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री को एक ज्ञापन दिया है. इसमें हमने मांग की है कि पंजाब को एक विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक कृषि प्रधान राज्य है. हमें फसलों में विविधता लाने की जरूरत है. हमने एमएसपी की कानूनी गारंटी की भी मांग की है.'

10:01 AM, 1 Feb 2025 (IST)

बजट से गरीबों और किसानों को फायदा होने की उम्मीद: शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने उम्मीद जताई है कि बजट 2025 से गरीबों और किसानों को फायदा होगा. एएनआई से बात करते हुए दुबे ने कहा, 'पिछले दस सालों से बुनियादी सुविधाओं की कीमतें बढ़ रही हैं. आज भी 80 करोड़ लोग मुफ्त भोजन के लिए कतारों में खड़े हैं. करों को कम किया जाना चाहिए और किसानों को लाभ मिलना चाहिए. कोई भी रोजगार की बात नहीं कर रहा है. सरकार पिछले 10 सालों से लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है. हमें उम्मीद है कि बजट से गरीबों और किसानों को फायदा होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modi-is-the-budget-to-fulfill-every-indian-dream/article-9177

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.