पीएम मोदी ने रखी कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला, कहा-बागेश्वर धाम बनेगा आरोग्य केन्द्र

JAGRAN DESK

पीएम मोदी ने धीरेन्द्र शास्त्री को छोटा भाई बताया और कहा कि बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा.

बागेश्वर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है. हनुमानजी की कृपा है कि आस्था का केन्द्र अब आरोग्य का केन्द्र भी बनने जा रहा है. कैंसर के लिए मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर यहां बनने जा रहा है. इसके लिए उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री को बधाई दी. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बागेश्वर धाम में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. यहां होने वाले 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह का जिक्र किया और इस नेक काम के लिए बागेश्वर धाम को धन्यवाद देते हुए सभी कन्याओं को बधाई दी. बता दें कि इसके पहले पीएम मोदी ने कैंसर के लिए मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी.

बालाजी भगवान का लिया आशीर्वाद

पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर सबसे पहले बालाजी भगवान के दर्शन कर पूजा पाठ की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया. उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी भेंट किया. खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी की.

10 एकड़ में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि "बागेश्वर धाम में कैंसर का बड़ा अस्पताल खुलने जा रहा है. सेवा का ये बड़ा पुण्य काम है. यदि गांव में किसी को कैंसर हो जाए तो पता ही नहीं चलता और जब पता चलता है कि उसे कैंसर हुआ है तो घर तबाह हो जाता है. उन्होंने कहा कि यहां यह अस्पताल 10 एकड़ में बनेगा और पहले ही चरण में 100 बेड का हॉस्पिटल तैयार होगा. उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री को बधाई देते हुए कहा कि बुंदेलखंड के लोगों के लिए इलाज के लिए एक बड़ा केन्द्र बनेगा."

    भजन, भोजन और निरोगी जीवन का आशीर्वाद

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि "मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री जी काफी समय से देश और प्रदेश में लोगों को एकता के लिए जागरुक कर रहे हैं. समाज की मानवता के हित के लिए एक और संकल्प उन्होंने लिया है और कैंसर से लड़ने की ठानी है. यानि बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा. हमारे ऋषियों ने ही आयुर्वेद का विज्ञान दिया है."

      'परहित सरिस धर्म नहीं भाई'

      पीएम मोदी ने कहा कि "हमारी तो मान्यता ही है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई. यानि दूसरों की सेवा, दूसरों की पीड़ा का निवारण ही धर्म है. इसलिए नर में नारायण, जीव में शिव है और इस भाव से जीव मात्र की सेवा, यही हमारी परंपरा रही है."

      PM NARENDRA MODI IN MADHYA PRADESH
      बागेश्वर धाम में नरेन्द्र मोदी 

        पीएम मोदी ने निकाली पर्ची

        पीएम मोदी ने कहा कि "हनुमान दादा के चरणों में आया तो मुझे लगा कि ये धीरेन्द्र शास्त्री अकेले ही पर्ची निकालेंगे या मैं भी निकाल पाउंगा. हनुमान दादा ने मुझे आशीर्वाद दिया और मैनें पहली पर्ची निकाली और यह पर्ची उनकी माताजी की निकली. पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री की बारात में भी आऊंगा और इस अस्पताल के उद्घाटन में भी आऊंगा."

        Foundation stone of cancer hospital
        कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला 

        कैंसर के लिए देशभर में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

        पीएम मोदी ने कहा कि "अगले 3 साल में देश के सरकारी अस्पतालों में कैंसर के लिए डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे साथ ही कैंसर के लिए दवाइयां और सस्ती की जाएंगी. कैंसर से सभी को सावधान होना होगा. इसके लिए सबसे जरूरी जांच है और 30 साल से ज्यादा उम्र के लिए एक जांच अभियान चला रहे हैं. थोड़ी सी शंका होने पर जांच कराएं, बचाव का यही सबसे अच्छा तरीका है."

        विदेशी ताकतों पर साधा निशाना

        अपने भाषण में पीएम मोदी ने धर्म का माखौल उड़ाने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है और लोगों को तोड़ने में जुटा है. विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ दे रही हैं और नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी वेश में रहते रहे हैं. ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे पर्व और परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं. समाज की एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है."

        Dhirendra Shastri presented Balaji idol to PM Narendra Modi
        धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह किया भेंट 

        'ये एकता का महाकुंभ है'

        महाकुंभ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है. महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है इसकी ओर नजर करें तो सहज भाव उठता है कि एकता का ये महाकुंभ है और 144 साल बाद आया और आगे प्रेरणा देता रहेगा. मजबूती देना का अमृत परोसता रहेगा. यहां समाजसेवा के कई प्रकल्प चल रहे हैं. इस एकता के महाकुंभ में नेत्र महाकुंभ भी चल रहा है. देश के बड़े बड़े नेत्र चिकित्सक 2 लाख से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच कर चुके हैं. निशुल्क जांच के साथ मुफ्त चश्मे और दवाइयां दी जा रही हैं."

        'कोई घूस मांगे तो चिठ्ठी लिखना'

        पीएम मोदी ने आयुष्मान कार्ड को लेकर सभी से आह्वान किया कि इसे सभी लोग बनवा लीजिए ताकि मुझे सेवा का मौका मिले. 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड ऑनलाइन बन जाएंगे. यदि कोई पैसा मांगे तो सीधे मुझे चिठ्टी लिखना. संत महात्माओं को लेकर कहा कि आपको तो बीमारी आनी नहीं है लेकिन फिर भी आप लोग भी आयुष्मान कार्ड बनवाएं.

        PM NARENDRA MODI IN BAGESHWAR DHAM
        पीएम नरेन्द्र मोदी का बागेश्वर धाम दौरा 

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

              https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modi-laid-the-foundation-stone-of-cancer-hospital-bageshwar-dham/article-11364

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.