बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, बालाजी की पूजा करने के बाद किया कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को छतरपुर पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर धाम में बालाजी की पूजा की और कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया।

इसके बाद भोपाल पहुंचकर भाजपा नेताओं से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री सोमवार को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश के बाद वह बिहार और असम के दौरे पर भी जाएंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर छतरपुर पहुंचे। यहां बाबा बागेश्वर धाम ट्रस्ट की तरफ से एक कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस 218 करोड़ रुपये की लागत वाले चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि कैंसर अस्पताल का एक वार्ड पीएम मोदी की मां के नाम पर बनाया जाएगा।

कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री भोपाल रवाना होंगे। वह पहली बार भोपाल के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करने के बाद वह असम रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश के सांसदों-विधायकों के साथ बैठक

एक अधिकारी ने बताया, "वह दोपहर में खजुराहो एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम को वे भाजपा सांसदों, विधायकों और शीर्ष पदाधिकारियों से बातचीत और एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। वे रात को राजभवन में रुकेंगे। सोमवार सुबह प्रधानमंत्री भोपाल में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।" पीएम मोदी रविवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में मध्यप्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी का शेड्यूल

प्रधानमंत्री दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वह बागेश्वर धाम रवाना होंगे। दोपहर 12.55 पर वह बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां वह कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे और लगभग एक घंटे तक यहीं रहेंगे। दोपहर 2.10 बजे वह खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 3.35 बजे तक भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री के स्वागत की जिम्मेदारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री चैतन्य काश्यप को दी गई है। वहीं, खजुराहो/छतरपुर में यह काम किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्री एदल सिंह कंषाना के जिम्मे है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम की सुरक्षा के लिए छतरपुर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पूरे इलाके में पहले ही सुरक्षाबलों के जवान पहुंच गए हैं। ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया है और पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। खजुराहो एयरपोर्ट भी नो फ्लाइंग जोन घोषित हो चुका है। बागेश्वर धाम पर 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस, 55 एएसपी-डीएसपी तैनात हैं। वाहनों, होटलों और धर्मशालाओं की चेकिंग की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, बालाजी की पूजा करने के बाद किया कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

JAGRAN DESK

इसके बाद भोपाल पहुंचकर भाजपा नेताओं से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री सोमवार को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश के बाद वह बिहार और असम के दौरे पर भी जाएंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर छतरपुर पहुंचे। यहां बाबा बागेश्वर धाम ट्रस्ट की तरफ से एक कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस 218 करोड़ रुपये की लागत वाले चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि कैंसर अस्पताल का एक वार्ड पीएम मोदी की मां के नाम पर बनाया जाएगा।

कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री भोपाल रवाना होंगे। वह पहली बार भोपाल के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करने के बाद वह असम रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश के सांसदों-विधायकों के साथ बैठक

एक अधिकारी ने बताया, "वह दोपहर में खजुराहो एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम को वे भाजपा सांसदों, विधायकों और शीर्ष पदाधिकारियों से बातचीत और एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। वे रात को राजभवन में रुकेंगे। सोमवार सुबह प्रधानमंत्री भोपाल में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।" पीएम मोदी रविवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में मध्यप्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी का शेड्यूल

प्रधानमंत्री दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वह बागेश्वर धाम रवाना होंगे। दोपहर 12.55 पर वह बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां वह कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे और लगभग एक घंटे तक यहीं रहेंगे। दोपहर 2.10 बजे वह खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 3.35 बजे तक भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री के स्वागत की जिम्मेदारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री चैतन्य काश्यप को दी गई है। वहीं, खजुराहो/छतरपुर में यह काम किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्री एदल सिंह कंषाना के जिम्मे है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम की सुरक्षा के लिए छतरपुर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पूरे इलाके में पहले ही सुरक्षाबलों के जवान पहुंच गए हैं। ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया है और पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। खजुराहो एयरपोर्ट भी नो फ्लाइंग जोन घोषित हो चुका है। बागेश्वर धाम पर 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस, 55 एएसपी-डीएसपी तैनात हैं। वाहनों, होटलों और धर्मशालाओं की चेकिंग की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modi-reached-bageshwar-dham-and-laid-the-foundation-stone/article-11362

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.