PM मोदी ने किया रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्धाटन, 999 रुपये में हवाई यात्रा की मिलेगी सुविधा

Rewa, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से रीवा के नवनिर्मित एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। रीवा प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में पहले की तुलना में तीन गुना रफ्तार से विकास कार्य हो रहे हैं। नई सरकार बनने के सवा सौ दिन के अंदर 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं और परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जा चुका है।

इसमें ज्यादा बजट गरीब, किसान और नौजवानों के नाम पर है। पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का बड़ा अभियान चल रहा है। विकास के लिए होने वाले निवेश से नागरिकों की सुविधा बढ़ाना और नौजवानों को नौकरी देना हमारा लक्ष्य है। हाई-वे, नए-नए ट्रेन रूट्स और नए एयरपोर्ट की सुविधा बढ़ रही है। यह सिर्फ ईंट, पत्थर, लोहे का काम नहीं है। इससे आम नागरिकों की सुविधाएं बढ़ रही हैं और युवाओं को नौकरियां भी मिल रहीं हैं। देश में वर्ष 2014 में केवल 70 एयरपोर्ट थे, जिनकी संख्या बढ़कर 150 से अधिक हो गई है। पुराने एयरपोर्ट्स का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।

Rewa Airport: PM Modi virtually inaugurated Rewa Airport, air travel facility will be available for Rs 999
विंध्यवासियों को करवा चौथ का तोहफा
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के पहले ही विंध्यवासियों को दीवाली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। रीवा में एयरपोर्ट शुरू होने जाने से विंध्य के विकास के द्वार खुलेंगे और यहां की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। विंध्य में प्राकृतिक संपदा और विकास के हर संसाधन उपलब्ध रहे हैं। रीवा के विकास में ताला लगा हुआ था। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण विंध्य का समुचित विकास नहीं हो सका। अब विंध्य के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रीवा में 1993 में रेल की सुविधा भी नहीं थी। आज यहां एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। रीवा से भोपाल तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी किया जाएगा। आज करवाचौथ के व्रत के दिन रीवा को एयरपोर्ट की सौगात मिली है। इससे करवाचौथ का आनंद दोगुना हो गया है। प्रदेश में 6 हवाई अड्डों के साथ 25 हवाई पट्टियां विकसित की गई हैं। प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनाई जाएगी। उज्जैन, शिवपुरी और दतिया की हवाई पट्टी की विकसित कर एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

999 रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा देंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विंध्य से माल ढुलाई के लिए शीघ्र ही कंटेनर और मालवाहक हवाई जहाज की सुविधा दी जाएगी। साथ ही विंध्यवासियों को 999 रुपए में हवाई यात्रा कराई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों तथा उड़ान योजना से गरीब आदमी को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंभीर रोगियों को उपचार सहायता के लिए एयर एंबुलेंस और हेली सेवा शुरू की गई है। गंभीर रोगी को हवाई मार्ग से नि:शुल्क बड़े अस्पताल ले जा रहे हैं।

रीवा में विकास की अपार संभावनाएं : शुक्ल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि रीवा संभाग सहित विंध्य क्षेत्र के लिए यह गौरव के क्षण हैं, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों रीवा का एयरपोर्ट लोकार्पित हुआ है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के रूप में विंध्य को पर्यटन, उद्योग, रोजगार और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में विकास के लिए बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट के उद्घाटन का ऐतिहासिक पल विंध्य की आने वाली पीढ़ी लंबे समय तक याद रखेगी। रीवा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कर कमलों से बाणसागर परियोजना का लोकार्पण होने के साथ रीवा की तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदल गई। रीवा में सोलर प्लांट, विंध्य की विशेष पहचान सफेद बाघ की 46 वर्षों बाद मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में वापसी सहित अनेक सौगातें पिछले कुछ वर्षों में मिली हैं।

कार्यक्रम में नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, रीवा के सांसद जनार्दन मिश्र, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modi-virtually-inaugurated-rewa-airport-air-travel-facility-will/article-1703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.