- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP के BJP सांसदों और विधायकों से पहली बार 'मन की बात' करेंगे PM मोदी, ऐसा है प्लान
MP के BJP सांसदों और विधायकों से पहली बार 'मन की बात' करेंगे PM मोदी, ऐसा है प्लान
BHOPAL, MP
23 फरवरी को बीजेपी नेताओं से मीटिंग करने के बाद 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे. इस समिट में देश- विदेश के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे.
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार प्रदेश के विधायकों, लोकसभा-राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक 23 फरवरी की शाम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी. पीएम मोदी करीब दो घंटे तक चर्चा करेंगे. इस मीटिंग में एमपी बीजेपी के सभी 163 विधायक, लोकसभा राज्यसभा के 37 सांसद और चुनिंदा बीजेपी पदाधिकारी सहित कुल 208 नेता ही मौजूद रहेंगे. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी किसी भी विधायक, मंत्री, सांसद से कुछ भी पूछ सकते हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी उड़ीसा की तर्ज पर मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं की बैठक लेंगे.
कैसा है प्लान?
23 फरवरी की शाम को पीएम मोदी खजुराहो से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
स्टेट हैंगर से कार के जरिए वे सीधे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार आएंगे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ही बैठेंगे.
जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर, एल मुरुगन, जॉर्ज कुरियन सहित मोहन कैबिनेट के मंत्री सामने राउंड टेबल पर बैठेंगे.
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंच के सामने दो लाइन में 40 कुर्सियां लगाई जाएंगी. इसके बाद 32 टेबल होंगी.
वहीं मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी आगे की दो लाइन में लगी कुर्सियों पर बैठेंगे.
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से बैठक व्यवस्था की गई है.
विधायकों के बैठने का क्रम उनकी विधानसभा क्रमांक से तय होगा.
बैठक में शामिल होने वाले सभी नेताओं को यह पहले से बता दिया जाएगा कि वे किस टेबल पर और किस नंबर की सीट पर बैठेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए