PM मोदी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान, CM मोहन यादव बोले- पूरे सनातन समाज के लिए गौरव का क्षण

Bhopal, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि मिलने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संपूर्ण सनातन अनुयायियों के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने इस सम्मान को भारतीय संस्कृति, धर्म और विचारों की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि “भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं ने सदा ही दुनिया को दिशा दी है। प्रधानमंत्री जी को यह उपाधि मिलना उनके योगदान की वैश्विक स्वीकृति है।”

आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में मिला सम्मान

यह उपाधि आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में प्रदान की गई। प्रधानमंत्री को यह सम्मान धर्म, नीति सेवा, आत्मबल और राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रभावी संचार

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना जनचेतना में गहराई से समाई है। उनके प्रयासों ने भारत को सांस्कृतिक चेतना, आत्मनिर्भरता, अहिंसा, पर्यावरण, और वैश्विक शांति के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ाया है।

भारत की आवाज़ अब वैश्विक मंचों पर गूंज रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भारत विश्व पटल पर निर्णायक भूमिका में खड़ा है। उनका नेतृत्व सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टिकोण से भी प्रेरक बन चुका है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान, CM मोहन यादव बोले- पूरे सनातन समाज के लिए गौरव का क्षण

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि “भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं ने सदा ही दुनिया को दिशा दी है। प्रधानमंत्री जी को यह उपाधि मिलना उनके योगदान की वैश्विक स्वीकृति है।”

आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में मिला सम्मान

यह उपाधि आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में प्रदान की गई। प्रधानमंत्री को यह सम्मान धर्म, नीति सेवा, आत्मबल और राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रभावी संचार

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना जनचेतना में गहराई से समाई है। उनके प्रयासों ने भारत को सांस्कृतिक चेतना, आत्मनिर्भरता, अहिंसा, पर्यावरण, और वैश्विक शांति के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ाया है।

भारत की आवाज़ अब वैश्विक मंचों पर गूंज रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भारत विश्व पटल पर निर्णायक भूमिका में खड़ा है। उनका नेतृत्व सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टिकोण से भी प्रेरक बन चुका है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modis-dharm-chakravarti-honor-cm-mohan-yadav-said-moment/article-25863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.