प्रदेश अध्यक्ष पर फैसले से पहले पीएम मोदी की सांसद-विधायकों से वन टू वन

BHOPAL, MP

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश सरकार की नब्ज टटोलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं. सबसे पहले 23 फरवरी को पीएम मोदी छतरपुर के बागेश्वरधाम में एक कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेंगे. लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री राजधानी के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक-सासंदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे.

MP BJP NEWS
मिंट हॉल का जायजा लेते वीडी शर्मा 
 
दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का जल्द ही चुनाव होना है, ऐसे में प्रधानमंत्री यहां सरकार और संगठन में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन की नब्ज को भी टटोलेंगे. जिससे इन्हें और मजबूत किया जा सके.

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने किया मिंटो हॉल का निरीक्षण

मिंटो हॉल में जिस जगह प्रधानमंत्री भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, उस जगह बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने निरीक्षण किया. शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, '' 23 और 24 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्यप्रदेश के दौरे पर पधार रहे हैं. वे 23 तारीख को बुंदेलखंड की धरती पर बागेश्वर धाम के कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. वे धर्म अध्यात्म के केंद्र में एक बड़े कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इसी तारीख में वे रात को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे.''

PM MODI BHOPAL VISIT
पीएम के आगमन की जानकारी देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 
 
जीआईएस में नई औद्योगिक नीतियों को करेंगे लांच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ कर मध्यप्रदेश की सभी नवीनतम औद्योगिक नीतियों की लॉन्चिंग भी करेंगे. जीआईएस परिसर में स्थापित किए जाने वाले एमपी एक्सपीरियंस जोन का भी वे अवलोकन करेंगे. इस जोन में इमर्सिव डिजिटल वॉक-थ्रू के रूप में मध्यप्रदेश की विरासत, अब तक की प्रगति और भावी आकांक्षाओं का समन्वित संयोजन और प्रदर्शन किया जाएगा.

जीआईएस में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बैठक में बताया गया कि जीआईएस में 60 से अधिक देश के प्रतिभागी शामिल होंगे. इसमें जिम्बाब्बे के उप मंत्री सहित 10 देशों के राजदूत, 8 देशों के उच्चायुक्त, 7 देशों के काउंसलेट जनरल सहित कुल 133 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे. जीआईएस में देश के प्रमुख उद्योगपतियों सहित भारत की अग्रणी कंपनियों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ भी प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे. जीआईएस में 6 विभागीय सम्मेलन, 6 कंट्री सेशन और 10 सेक्टोरल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. बताया गया कि जीआईएस में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 31 हजार 659 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. इनमें से 18 हजार 736 से अधिक प्रतिभागियों ने भोपाल आने की सहमति भी दी है.

    धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान देने पर कांग्रेस को घेरा

    कांग्रेस नेता मुकेश नायक द्वारा बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, '' ऐसे शब्दों का उपयोग सिर्फ कांग्रेसी ही कर सकते हैं. एक ऐसे युवा जिसने पूरे भारत के अंदर जो स्थान बनाया है. धर्म और संस्कृति के आधार पर अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए एक गरीब परिवार का संत आज दुनिया के अंदर धर्म और अध्यात्म की आभा बिखेर रहा है. कांग्रेसियों को लगता है कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों के बारे में गलत बोलेंगे तो हाईलाइट होंगे.''

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    प्रदेश अध्यक्ष पर फैसले से पहले पीएम मोदी की सांसद-विधायकों से वन टू वन

    BHOPAL, MP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं. सबसे पहले 23 फरवरी को पीएम मोदी छतरपुर के बागेश्वरधाम में एक कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेंगे. लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री राजधानी के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक-सासंदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे.

    MP BJP NEWS
    मिंट हॉल का जायजा लेते वीडी शर्मा 
     
    दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का जल्द ही चुनाव होना है, ऐसे में प्रधानमंत्री यहां सरकार और संगठन में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन की नब्ज को भी टटोलेंगे. जिससे इन्हें और मजबूत किया जा सके.

    प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने किया मिंटो हॉल का निरीक्षण

    मिंटो हॉल में जिस जगह प्रधानमंत्री भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, उस जगह बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने निरीक्षण किया. शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, '' 23 और 24 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्यप्रदेश के दौरे पर पधार रहे हैं. वे 23 तारीख को बुंदेलखंड की धरती पर बागेश्वर धाम के कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. वे धर्म अध्यात्म के केंद्र में एक बड़े कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इसी तारीख में वे रात को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे.''

    PM MODI BHOPAL VISIT
    पीएम के आगमन की जानकारी देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 
     
    जीआईएस में नई औद्योगिक नीतियों को करेंगे लांच

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ कर मध्यप्रदेश की सभी नवीनतम औद्योगिक नीतियों की लॉन्चिंग भी करेंगे. जीआईएस परिसर में स्थापित किए जाने वाले एमपी एक्सपीरियंस जोन का भी वे अवलोकन करेंगे. इस जोन में इमर्सिव डिजिटल वॉक-थ्रू के रूप में मध्यप्रदेश की विरासत, अब तक की प्रगति और भावी आकांक्षाओं का समन्वित संयोजन और प्रदर्शन किया जाएगा.

    जीआईएस में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

    बैठक में बताया गया कि जीआईएस में 60 से अधिक देश के प्रतिभागी शामिल होंगे. इसमें जिम्बाब्बे के उप मंत्री सहित 10 देशों के राजदूत, 8 देशों के उच्चायुक्त, 7 देशों के काउंसलेट जनरल सहित कुल 133 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे. जीआईएस में देश के प्रमुख उद्योगपतियों सहित भारत की अग्रणी कंपनियों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ भी प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे. जीआईएस में 6 विभागीय सम्मेलन, 6 कंट्री सेशन और 10 सेक्टोरल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. बताया गया कि जीआईएस में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 31 हजार 659 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. इनमें से 18 हजार 736 से अधिक प्रतिभागियों ने भोपाल आने की सहमति भी दी है.

      धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान देने पर कांग्रेस को घेरा

      कांग्रेस नेता मुकेश नायक द्वारा बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, '' ऐसे शब्दों का उपयोग सिर्फ कांग्रेसी ही कर सकते हैं. एक ऐसे युवा जिसने पूरे भारत के अंदर जो स्थान बनाया है. धर्म और संस्कृति के आधार पर अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए एक गरीब परिवार का संत आज दुनिया के अंदर धर्म और अध्यात्म की आभा बिखेर रहा है. कांग्रेसियों को लगता है कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों के बारे में गलत बोलेंगे तो हाईलाइट होंगे.''

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-modis-mp-mlas-before-the-decision-on-the-state-president/article-10835

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.