- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में महिला शक्ति के हाथों होगी पीएम मोदी के कार्यक्रम की कमान, ‘सिंदूर’ थीम में जुटेंगी ढाई लाख...
भोपाल में महिला शक्ति के हाथों होगी पीएम मोदी के कार्यक्रम की कमान, ‘सिंदूर’ थीम में जुटेंगी ढाई लाख महिलाएं
Bhopal, MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे जंबूरी मैदान में आयोजित भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार नारी शक्ति को सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में महिला कार्यकर्ताओं को अगुवाई का अवसर दिया गया है, जबकि पुरुष कार्यकर्ता पीछे रहेंगे।
‘सिंदूर’ थीम में सजेंगे आयोजन स्थल
भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाला यह कार्यक्रम ‘सिंदूर’ थीम पर आधारित होगा, जो महिला सशक्तिकरण और मातृशक्ति को समर्पित है। आयोजन में प्रदेशभर से करीब 2.5 लाख महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजधानी में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह आयोजन महिला नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी की एक अनूठी मिसाल पेश करेगा।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है। इसी दिन आयोजित इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री देशभर की महिलाओं को प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार देवी अहिल्याबाई की विरासत को आगे बढ़ा रही है और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर महिला सशक्तिकरण तक
विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादियों को करारा जवाब देकर यह सिद्ध कर दिया कि देश की बेटियों और बहनों की रक्षा सर्वोपरि है। इसी भावना के साथ आयोजित यह महिला सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने का प्रतीक बनेगा।
महिलाओं को सौंपी गई हर जिम्मेदारी
सम्मेलन की पूरी व्यवस्था महिला कार्यकर्ताओं के हवाले है। प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, इसलिए सभी महिलाओं को सुबह से ही मंच, स्वागत, संचालन व सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी महिला शक्ति को संबोधित करेंगे और उनके योगदान की सराहना करेंगे।
इंदौर मेट्रो का लोकार्पण भी करेंगे प्रधानमंत्री
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी करेंगे। उद्घाटन के बाद एक सप्ताह तक आम जनता मेट्रो में मुफ्त यात्रा कर सकेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए