- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आज PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा: बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भोपाल में GIS का
आज PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा: बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भोपाल में GIS का करेंगे शुभारंभ
BHOPAL, MP
पीएम मोदी रविवार को बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव रखेंगे. इसके बाद भोपाल रवाना हो जाएंगे. वहां, रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वो भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे. 23 फरवरी को भोपाल में ही रात्रि विश्राम करेंगे. दूसरे दिन सोमवार (24 फरवरी) को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) का शुभारंभ करेंगे. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 25 फरवरी तक चलेगा. समिट का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी बिहार के भागलपुर रवाना हो जाएंगे.
यहां जानें पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
पीएम मोदी रविवार को सुबह 11:20 बजे दिल्ली से विमान के जरिए खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 12:30 बजे उनका विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. प्रधानमंत्री 12:35 बजे MI हेलीकॉप्टर से छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका हेलीकाप्टर 12:55 बजे लैंड करेगा.
प्रधानमंत्री 1 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां वह चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल में कैंसर रोगियों का फ्री में इलाज किया जाएगा. अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे.
बागेश्वर धाम में सुरक्षा-व्यवस्था चाकचौबंद
बागेश्वर धाम में सुरक्षा के मद्देनजर 100 कैमरे लगाए गए हैं. वहीं, 2500 पुलिसकर्मी, 25 आईपीएस और 100 अफसर तैनात रहेंगे. धाम में सुरक्षा-व्यवस्था पहले से ही स्पेशल फोर्स एसपीजी ने संभाल ली है. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी दो बजे बागेश्वर धाम से रवाना हो जाएंगे और 2:05 बजे गढ़ा हेलीपेड पहुंचेंगे. 2:10 बजे पीएम खजुराहो एयरपोर्ट के लिए MI हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे.
लगभग साढ़े 3 बजे पहुंचेंगे भोपाल
2:30 बजे उनका विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचेगा. प्रधानमंत्री 2:35 बजे अपने विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे और 3:35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. भोपाल पहुंचने के बाद, पीएम मोदी शाम 6:15 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में रहेंगे. इसके बाद वह नाइट हाल्ट के लिए राजभवन जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस, GIS) का शुभारंभ करेंगे. इस शिखर सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी, भारत के 300 से अधिक प्रमुख उद्योग नेता और नीति निर्माता भाग लेंगे.
भोपाल में सुरक्षा-व्यवस्था चाकचौबंद
संग्रहालय में वीवीआईपी (VVIP) के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पहली लेयर में एसपीजी कमांडो, दूसरी लेयर में आईपीएस और तीसरी लेयर में सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान मौजूद रहेंगे. 25 आईपीएस सहित लगभग 5 हजार से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए